OnePlus 11 में मिलेगा खास फीचर, रनिंग बैकग्राउंड में रख पाएंगे 44 ऐप्स, दस दिनों में होगा लॉन्च, यहाँ जानें

OnePlus 11 में मिलेगा खास फीचर, रनिंग बैकग्राउंड में रख पाएंगे 44 ऐप्स, दस दिनों में होगा लॉन्च, यहाँ जानें

वनप्लस 11 का इंतजार बहुत लंबे समय से है। अब तक स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत से जुड़ी जानकारी भी लीक हो चुकी है। इससे जुड़ी नए अपडेट सामने आई है। टिप्सटर के मुताबिक OnePlus 11 के रनिंग बैकग्राउंड में यूजर्स 44 ऐप्स को रख पाएंगे। स्मार्टफोन का यह फीचर्स इसे खास और अलग बनाता है, जिससे इसके हाई क्वालिटी प्रोसेसर और बेहतरीन परफॉरमेंस का पता भी चलता है।

इस दिन होगी लॉन्चिंग

वहीं Weibo पेज की नई रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन का डेब्यू चीन में 4 जनवरी को होगा। हालांकि इससे पहले इससे पर्दा 7 फरवरी को हटने वाला था। बता दें की वनप्लस 11 मोबाइल मार्केट में सबसे स्टैन्डर्ड मेमोरी फीचर्स के साथ आने वाला स्मार्टफोन है। इसमें कई अन्य शानदार फीचर्स भी आपको दिख सकते हैं।

कैमरा और डिजाइन बेहद आकर्षक

OnePlus 11 का डिजाइन काफी आकर्षक है। बैक में सर्कुलर ट्रिपल कैमरा का लुक का इसे बेहद युनीक लुक देता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड ऐंगल कैमरा, 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और एलईडी फ्लैश शामिल है। साथ ही फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

मिलेगा तगड़ा प्रोसेसर

स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर 12जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ मिलता है। अगले साल लॉन्च होने वाला यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन भी होगा। साथ ही यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन भी है जिसमें जेनेटिक्स मेमोरी रिऑर्गनाइजेशन मिलता है।

इतनी होगी कीमत

वनप्लस के नए स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकता है। इसमें 6.7 इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3216×1440 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ मिलता है। सेक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर और अलर्ट स्लाइडर भी दिया गया है। वहीं इसके कीमत की बात करें तो वनप्लस 11 की कीमत 43,490 रुपये हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अब तक कीमत का खुलासा नहीं किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews