Upcoming Smartphones: अप्रैल में लॉन्च होंगे कई धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट में वनप्लस का मिड-रेंज फोन भी शामिल, यहाँ जानें डिटेल

upcoming smartphone

Upcoming Smartphones in April 2024: यदि आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है। अप्रैल में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। इस लिस्ट में वनप्लस, मोटोरोला, सैमसंग समेत कई प्रसिद्ध कंपनियां शामिल हैं। सभी डिवाइस की जानकारी पेशकश से पहले ही सामने आ चुकी है।

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 के साथ आ रहा है मोटोरोला का नया स्मार्टफोन

मोटोरोला का नया स्मार्टफोन “Motorola Edge 50 Pro” जल्द ही मार्केट में एंट्री लेने वाला है। यह अप्रैल में किस दिन लॉन्च इसकी घोषणा कंपनी ने नहीं की है। लीक के मुताबिक डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से लैस होगा। इसका कैमरा सेटअप भी बेहतर हो सकता है। फोन वनप्लस 12 को टक्कर दे सकता है।

रियलमी ला रहा है अपना प्रीमियम स्मार्टफोन

Realme GT 5 Pro भी अगले महीने लॉन्च हो सकता है । यह बेहतरीन चार्जिंग सुविधाओं के साथ आएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा।

1 अप्रैल को लॉन्च होगा वनप्लस का नया फोन

1 अप्रैल को नया OnePlus Nord CE4 लॉन्च हो सकता है। यह स्नैपड्रैगन 7 जेन चिपसेट से लैस होगा। साथ में फास्ट चार्जिंग, AMOLED डिस्प्ले और अन्य कई खास फीचर्स मिलेंगे। यह कंपनी ने मिड-रेंज फोन में से एक होगा। डिवाइस नथिंग फोन 2 को टक्कर दे सकता है।

सैमसंग का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च

Samsung Galaxy M55 मार्केट में अगले महीने दस्तक दे सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक यह स्नैपड्रैगन 7 जेन चिपसेट से लैस होगा। लॉन्च डेट की घोषणा कर हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews