तहलका मचाने आ रहा है Vivo V25 5G, भारत में इस दिन होगी लॉन्चिंग, यहाँ जानें कीमत और फीचर्स

तहलका मचाने आ रहा है Vivo V25 5G, भारत में इस दिन होगी लॉन्चिंग, यहाँ जानें कीमत और फीचर्स

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने के बाद भारत में भी Vivo V25 5G की लॉन्चिंग होने वाली है। अपने V सीरीज को भारत में एक्सपैंड करते हुए कंपनी Vivo V25 5G को भारत में पेश करने वाला है। इसकी लॉन्चिंग डेट भी कंपनी ने घोषित कर दी है। 15 सितंबर 12 बजे दोपहर भारत में Vivo V25 5G लॉन्च होगा। इसकी घोषणा वीवो ने ट्विटर पर कर दी है। इसकी बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होगी। ग्राहक फ्लिपकार्ट और वीवो स्टोर से स्मार्टफोन की खरीददारी कर सकते हैं। इसकी वेबपेज भी कंपनी ने क्रीऐट कर दी है।

यह भी पढ़े… Oppo F21s Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, कैमरा-डिजाइन से उठा पर्दा, ये हैं स्मार्टफोन की खास बातें

स्मार्टफोन में कलर-चेंजिंग Flourite AG ग्लास डिजाइन उपलब्ध है। Vivo V25 5G कंपनी के FunTouchOS 12 पर आधारित है, जो एंड्रॉयड 12 पर ही आधारित है। स्मार्टफोन के दो कलर वेरिएन्ट उपलब्ध है: ब्लैक और ब्लू। इसके फीचर्स की बात करें तो Vivo V25 5G मीडिया टेक डायमेनसीटी 900 SoC के साथ लॉन्च होगा। इसके दो स्टोरेज वेरिएन्ट भी उपलब्ध है। 8 जीबी के साथ 128 जीबी और 12जीबी के साथ 256 जीबी स्टोरेज उपलब्ध है।

वीवो का यह स्मार्टफोन 6.44 इंच AMOLED डिस्प्ले फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन के साथ लॉन्च होगा। बैटरी और कैमरा की बात करें तो Vivo V25 5G में 4500mAh की बैटरी 44W के साथ उपलब्ध है। वहीं बैक में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप उपलब्ध है। साथ ही 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा उपलब्ध है। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। Vivo V25 5G के कीमत की बात करें तो इसके बेस मॉडल की कीमत 30,000 रुपये हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews