Hindi News

फरवरी में लॉन्च होगा Vivo V50, तारीख कर लें नोट, सामने आए फीचर्स, यहाँ जानें डिटेल 

Published:
वीवो का नया "V" सीरीज स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होगा। इससे जुड़ी कई जानकारी लीक हो चुकी है। आइए जानें स्मार्टफोन में क्या खास मिलेगा?
फरवरी में लॉन्च होगा Vivo V50, तारीख कर लें नोट, सामने आए फीचर्स, यहाँ जानें डिटेल 

वीवो इंडियन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। नए “Vivo V50” के लॉन्च की तारीख भी लीक हो चुकी है। हालांकि कंपनी ने अब तक इस संबंध में कोई भी घोषणा नहीं की है। लीक के मुताबिक डिवाइस फरवरी में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है।

रिपोर्ट की माने यह स्मार्टफोन नवंबर 2024 में चीन में लॉन्च हुए Vivo S20 का रिब्रांडेड वर्जन होगा। इसकी कीमत करीब 27000-30,000 रुपये के बीच होने की संभावना है। डिवाइस के फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। टिप्सटर योगेश बरार के मुताबिक 18 फरवरी 2025 को हैंडसेट भारत में दस्तक दे सकता है।

चार रंगों में होगा उपलब्ध

मीडिया रिपोर्ट के स्मार्टफोन चार कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसमें ब्लू, ग्रे, रोज और रेड कलर वेरिएंट शामिल है। यह स्नैपड्रेगन 7 जेन 3 चिपसेट से लैस होगा। साथ में 12 जीबी रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज मिल सकता है। स्मार्टफोन के तीन स्टोरेज वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध हो सकते हैं। लीक के मुताबिक वीवो वी50 का प्रो मॉडल भारत में लॉन्च नहीं होगा।

स्मार्टफोन के फीचर्स

अन्य फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन 6.67 इंच 1.5K एमोलेड स्क्रीन के साथ आ सकता है। 50 मेगापिक्सल के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। साथ में सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। 6500mAh बैटरी के साथ 80W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावनाएं भी जताई जा रही है। अंदाजा लगाया जा रहा कि कंपनी जल्द ही स्मार्टफोन से जुड़ी अपडेट साझा करेगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !