Hindi News

AI फीचर्स के साथ Vivo V50e भारत में लॉन्च, 17 अप्रैल को सेल, प्री-बुकिंग शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये 10 खास बातें

Published:
वीवो का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुका है। इसे डायमेनसीटी 7300 चिपसेट से लैस किया गया है। आइए जानें डिवाइस खास क्यों है?
AI फीचर्स के साथ Vivo V50e भारत में लॉन्च, 17 अप्रैल को सेल, प्री-बुकिंग शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये 10 खास बातें

काफी लंबे समय से Vivo V50e की चर्चा हो रही थी। अब स्मार्टफोन ने इंडियन मार्केट में एंट्री ले ली है। 10 अप्रैल गुरुवार को ऑफिशियल तौर पर यह भारत में लॉन्च हो चुका है। 17 अप्रैल से सेल शुरू होने वाली है। कई ऑफर्स भी मिलेंगे। ग्राहक अभी से ही डिवाइस की बुकिंग कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट, Amazon और रिटेल स्टोर पर इसकी बिक्री होगी।

वीवो का नया स्मार्टफोन दो कलर वेरिएन्ट में उपलब्ध होगा- सैफाइअयर ब्लू और पर्ल व्हाइट। स्टोरेज के भी दो ऑप्शन मिलेंगे, जिनकी कीमत अलग होगी। 8जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 28,999 रुपये है। वहीं 8जीबी+256जीबी का प्राइस 30,999 रुपये है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर 

हैंडसेट एंड्रॉयड 15 बेस्ड FunTouch OS 15 पर आधारित है। इसे डायमेनसीटी 7300 चिपसेट से लैस किया गया है। 8जीबी का वर्चुअल रैम भी मिलता है। कंपनी ने 3 एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का दावा भी किया किया है।

डिस्प्ले और कैमरा

डिवाइस 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले 2392×1080 रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसके अलावा 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस भी मिलता है। 50 मेगापिक्सल सोनी IMX882 OIS सपोर्टेड प्राइमेरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल गैलक्सी कोर GC0848 अल्ट्रा वाइड और औरा एलईडी फ़्लैश स्मार्टफोन के बैक में मिलता है। 50 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा ऑटोफोकस के साथ फ्रंट में जोड़ा गया है।

स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य खास बातें 

  • 5600mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इससे लंबे समय तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया जा सकता है। मिनटों में डिवाइस चार्ज भी होगा।
  • IP68/69 रेटिंग फोन पानी और गंदगी से प्रोटेक्ट करने में मदद करता है।
  • इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर दिया गया है।
  • डुअल स्टेरियो स्पीकर्स, डुअल सिम, वाईफाई 6 और ब्लूटूथ 5.4 मिलता है।
  • Vivo V50e 5G का डिजाइन भी काफी आकर्षक है। कंपनी ने दावा किया है कि यह अल्ट्रा स्लिम डिजाइन के साथ आता है।
  • हैंडसेट डायमंड शील्ड ग्लास के साथ आता है, जो इसे प्रोटेक्ट करने में मदद करेगा।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews