13 नवंबर को लॉन्च होगा वीवो का नया स्मार्टफोन, मिलेगा आईफोन 15 जैसा फीचर, लेटेस्ट प्रोसेसर से होगा लैस, जानें डीटेल

Vivo X100

Vivo New Smartphone: वीवो एक्स100 सीरीज के लॉन्च डेट से भी पर्दा हट चुका है। स्मार्टफोन की तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। जिसके जरिए स्मार्टफोम के डिजाइन और स्पेसिफिकेश की झलक देखने को मिलती है। वीवो ने सीरीज के नए प्रोसेसर को भी कन्फर्म कर दिया है। सीरीज में Vivo X100, Vivo X100 Pro और Vivo X100 Pro+ शामिल हैं।
vivo x100

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

नए वीवो एक्स 100 के बैक में बड़ा का सर्कुलर कैमरा देखा जा सकता है, जिसके साथ Zeiss की ब्रांडिंग भी दी गई है। सीरीज के चार कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे। बैक में Curved डिजाइन पैटर्न मिल सकता है, जिससे इसे पकड़ना आसान होगा। डिवाइस को Dimensity 9300 चिपसेट से लैस किया गया है, इसकी घोषणा वीवो ने भी कर दी है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ऑरिजिनOS 14 पर आधारित होगा।

फीचर्स

स्मार्टफोन के फीचर्स पहले ही लीक हो चुके हैं। वीवो एक्स100 सीरीज NavIC सपोर्ट के साथ आ सकता है, ऐसा ही फीचर आईफोन 15 सीरीज में मिलता है। यह भारत का अपना सैटेलाइट सिस्टम है। वहीं इसमें ब्लूटूथ 5.4, वाईफाई 7, आईआर सेंसर, एनएफसी इत्यादि कनेक्टिविटी फीचर्स मिल सकते हैं। 5000mAh की बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
vivo x100

कैमरा और डिस्प्ले

फोन में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल OIS अल्ट्रावाइड सेंसर और 64 मेगापिक्सल OIS पेरीस्कोप कैमरा मिल सकता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा। वीवो एक्स100 सीरीज 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है।

लॉन्च डेट और कीमत

13 नवंबर को Vivo X100 चीन में लॉन्च होगा। भारत में स्मार्टफोन के लॉन्च हो लेकर कोई अपडेट नहीं आई है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 3999CNY यानि 45,500 रुपये (चीन में) तक हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews