Xiaomi का नया स्मार्टफोन आ रहा है दिलों पर करने राज, फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश, लॉन्चिंग बेहद करीब

Xiaomi का नया स्मार्टफोन आ रहा है दिलों पर करने राज, फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश, लॉन्चिंग बेहद करीब

Upcoming Smartphone: चाइनीज टेक कंपनी शिओमी अपना नया स्मार्टफोन बहुत जल्द भारत में लॉन्च के करने जा रही है। जिसकी चर्चा भी लंबे समय से हो रही है। यहाँ बात कंपनी के टॉप मॉडल Xiaomi 13 Pro की हो रही है। बीते वर्ष डिवाइस को चीन के बाजारों में पेश किया जा चुका है। अब बाकी भारत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए फोन की लॉन्चिंग देश में इस साल मार्च में हो सकती है। तारीख जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि कंपनी ने अब तक लॉन्चिंग ईवेंट को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया है। हालांकि इससे पहले फरवरी में इसके लॉन्च होने की अफवाह भी हुई थी।

साल 2023 के लिए तैयार हुआ रोडमैप

साल 2023 में कंपनी अपने कई प्रोडक्ट्स से पर्दा हटाने की तैयारी कर रही है। जिसे लेकर एक रोडमैप भी सामने आया है। फिलहाल, कंपनी स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में प्रस्तुत करने की तैयारियों में जुटी हुई है। Xiaomi 12S की तरह इस सीरीज में भी Leica का कैमरा नजर आने वाला है। शिओमी 13 प्रो को भारतीय बाजारों में शिओमी 12 प्रो के सक्सेसर के रूप में उतरा जाएगा। टिप्सटर के मुताबिक कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कॉंग्रेस MWC 2023 को लेकर भी कुछ बड़ा प्लान बना रही है। हालांकि इससे जुड़ी अधिक जानकारी हमारे पास नहीं है।

अन्य स्मार्टफोन्स के लिए भी प्लानिंग

उम्मीद है की इस साल कंपनी Xiaomi 13 अल्ट्रा को लेकर कोई जरूरी घोषणा कर सकती है। इस सीरीज में कुछ नए और खास अपग्रेड कैमरा में नजर आ सकते हैं। वहीं इस साल रेडमी 10 जनवरी में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट की माने तो  जनवरी यानि कल इसकी पेशकश की जाएगी। 13 प्रो सीरीज के अलावा भी कंपनी ने नए साल के अलग-अलग योजनाएं बनाई हैं। सब-ब्रांड Poco के कई डिवाइसेस भी देखने को मिल सकते हैं। लिस्ट में टैबलेट से लेकर लैपटॉप जैसी डिवाइसेस शमील हैं।

मिलेंगे शानदार फीचर्स

बात अब स्मार्टफोन के फीचर्स की करें तो यूजर्स को इसमें तगड़ा प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 मिल सकता है। जिसके साथ 8जीबी रैम भी मिलेगा। बैक में 50 मेगापिक्सल वाइड ऐंगल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है। इस सेटअप में 8k @ 24 fps वीडियो रिकॉर्डिंग और डुअल कलर एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल ऐडे एंगल लेंस फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की खासियत के साथ मिलता है। इसके अलावा डिवाइस में 4820mAh की बैटरी 120W की फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है। इसकी कीमत भारतीय बाजारों में करीब 60 हजार रुपये तक हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews