तहलका मचाने आ रहा है Xiaomi MIX Fold 3, मिलेगी फोल्डेबल स्क्रीन, सामने आए फीचर्स, यहाँ जानें

तहलका मचाने आ रहा है Xiaomi MIX Fold 3, मिलेगी फोल्डेबल स्क्रीन, सामने आए फीचर्स, यहाँ जानें

New Foldable Smartphone: मोबाइल मार्केट में बहुत जल्द शिओमी अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन ला सकता है। जिसका नाम Xiaomi MIX Fold 3 बताया जा रहा है। यह शिओमी मिक्स फोल्ड 2 का सक्सेसर है। एक चाइनीज टिप्सटर ने स्मार्टफोन से जुड़ी कई जानकारी से पर्दा उठा दिया हो। स्मार्टफोन का कोडनेम “Babylon” और मॉडल नंबर 2308CPXDC0C बताया जा रहा। रिपोर्ट की माने तो डिवाइस इस साल अगस्त में लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी ने फोन को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

लॉन्च से पहले ही शिओमी मिक्स फोल्ड 3 के फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। अफवाहें हैं कि यह खास कैमरा और अन्य कई आकर्षक फीचर्स के साथ बाजारों में नजर आएगा। डिवाइस 6.5 इंच OLED फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले कवर स्क्रीन और 8.2 इंच OLED फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले इनर फोल्डेबल स्क्रीन के साथ लॉन्च होगी। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस हो सकता है। साथ में LPDDR5 रैम और UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकता है।

अब बात कैमरा की करें तो लीक के मुताबिक डिवाइस Leica Quad कैमरा सिस्टम के साथ आएगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल IMX989 सेंसर, 50 मेगापिक्सल IMX858 अल्ट्रा वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल IMX858 पेरीस्कोप लेंस शामिल हैं।

अफवाहें हैं कि यह स्मार्टफोन शिओमी मिक्स फोल्ड 2 के मुकाबले और ज्यादा पतला और हल्का होगा। इसमें यूजर्स को 67W की वायर्ड चार्जिंग और 50W की वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है। कहा जा रहा है कि Xiaomi MIX Fold 3 चीन के अलावा किसी भी अन्य बाजारों में लॉन्च नहीं होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews