
मुरैना,संजय दीक्षित। ग्वालियर चंबल अंचल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता वृंदावन सिंह सिकरवार (Senior Congress leader Vrindavan Singh Sikarwar) का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वे बीजेपी के नेताओं को महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में गड़बड़ी करने पर ईट से ईट बजा देने और हाथ काटने तक की धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। मंगलवार को मुरैना में नवनिर्वाचित महापौर और पार्षद शपथ लेंगे।
यह भी पढ़े…शहडोल : माँ का शव बाइक से ले जाने का मामला, कमिश्नर हेल्थ, कलेक्टर, अधीक्षक और सीएमएचओ को नोटिस
महापौर के पद पर कांग्रेस की शारदा सोलंकी शपथ लेंगी। वही परिषद में भी कांग्रेस के पार्षदों का बहुमत है लेकिन कांग्रेस को डर है कि कहीं बीजेपी जिला पंचायत और जनपद पंचायत के चुनावों की तरह नगर निगम और नगर पालिका के पार्षदों के लिए भी गड़बड़ ना करें और अध्यक्ष अपना ना बना ले। घबराए कांग्रेसियों ने शपथ ग्रहण से ठीक एक दिन पहले एक होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित की और इस पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वृन्दावन सिंह सिकरवार ने कहा कि भाजपा ने उनके पार्षदों को तोड़ने का काम किया और जिला प्रशासन ने उनकी मदद की तो वे उनकी ईट से ईट बजा देंगे। इतना ही नहीं वृंदावन सिंह सिकरवार तो इतने उत्तेजित हो गए कि उन्होंने कहा कि वह जिला प्रशासन की ऐसी तैसी कर देंगे और जो कोई भी उनके पार्षदों को तोड़ने का काम करेगा वे उसके हाथ काट देंगे।
[dgv_vimeo_video id=”735495925″]
यह भी पढ़े…मिठास से भरा “रसगुल्ला” होता है सेहतमंद गुणों से भरपूर, इन बीमारियों को करता है दूर
इस पत्रकार वार्ता में मुरैना के विधायक राकेश मावई और गुर्जर समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के साथ महापौर शारदा सोलंकी भी शामिल थी। सिकरवार ने यह भी कहा कि कांग्रेसियों को धनबल और बाहुबल से बीजेपी के लोग अपनी और करने में लगे हैं। लोकतंत्र की पूरी हत्या की जा चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। सिकरवार ने यह भी कहा कि यदि कोई भी गड़बड़ हुई तो उसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा और मुरैना में एक नया इतिहास रचा जाएगा। शहर में उपद्रव हो जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और पुलिस की होगी।
