अच्छी खबर: मुरैना में सभी मरीज हुए ठीक, डॉक्टरों ने गाना गाकर किया विदा

अच्छी खबर:  मुरैना में सभी मरीज हुए ठीक, डॉक्टरों ने गाना गाकर किया विदा

मुरैना/संजय दीक्षित

मुरैना से प्रदेश के लिये अच्छी खबर है। अब जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं हैं, यानी जो मरीज पॉजिटिव थे वे स्वस्थ हो गए और रविवार को उन्हें घर भेज दिया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती चारों पॉजिटिव मरीजों की तीसरी बार निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर 108 एंबुलेंस से घर भेज दिया गया है और अब मुरैना में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं है। इस मौके पर डाक्टरों ने गाना गाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

बता दें कि पिछले दिनों इन चार लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के पश्चात उनकी तीसरी बार भी निगेटिव रिपोर्ट आने एवं पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर चिकित्सकों ने उन्हें डिस्चार्ज कर घर के लिये रवाना कर दिया । जिसके बाद सभी डॉक्टरों ने हम होंगे कामयाब का गीत गाकर खुशी का इजहार किया। कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने बताया कि मुरैना जिले में अब पॉजिटिव रिपोर्ट का कोई भी मरीज नहीं है। चार पॉजिटिव मरीजों को उपचार के पश्चात तीसरी बार निगेटिव जांच रिपोर्ट आने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। चिकित्सकों को अस्पताल से डिस्चार्ज करते समय चारों मरीजों को घर पर ही क्वारंटाइन रहने की हिदायत भी दी है। गौरतलब है कि इन चार मरीजों के बाद इंदौर से भागे दो मरीज मुरैना में पकड़े थे,वे भी  निगेटिव आये हैं उनको जिला अस्पताल में दूसरी रिपोर्ट तक के लिए भर्ती किया गया है उसके बाद उनको इंदौर अधिकारी के साथ रवाना किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews