Morena News: प्रधान आरक्षक ने ली 30 हजार रुपयों की घूस, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर शनिवार की शाम से प्रधान आरक्षक द्वारा 30 हजार रुपयों की घूस लेते एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह ₹500 के नोट गिनता हुआ नजर आ रहा है।
viral video

Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक खबर सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर शनिवार की शाम से प्रधान आरक्षक द्वारा 30 हजार रुपयों की घूस लेते एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह ₹500 के नोट गिनता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो की पुष्टि होने पर पता चला कि घूस लेने वाला प्रधान आरक्षक सबलगढ़ थाने में पदस्थ है, जिसकी पहचान संतोष श्रीवास के रूप में की गई है। आइए जानते हैं विस्तार से…

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, सबलगढ़ के रहने वाले भूप सिंह रावत और महेश कुशवाहा, शिवम जादौन के बीच 24 मई को विवाद हो गया था। इस दौरान महेश और शिवम ने भूप की सरिया और डंडों से पिटाई कर दी। जिसकी शिकायत करने के लिए 25 मई को भूप सिंह सबलगढ़ थाने में पहुंचे, जहां उन दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। सूत्रों की मानें तो इसी मामले के एवज में घूस ली गई है और पैसे लेने-देने का यह वीडियो सबलगढ़ स्थित एमएस रोड पर डॉक्टर आशु के क्लीनिक का बताया जा रहा है।

जांच जारी

इधर, पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार, पैसे गिनता हुआ व्यक्ति सबलगढ़ थाने का प्रधान आरक्षक संतोष श्रीवास है। वायरल होने के बाद मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। अभी तक कोई भी पुख्ता सबूत न होने पर कुछ भी कहना असंभव है। वहीं, जांच में दोषी पाए जाने पर प्रधान आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”952804064″]

मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews