2 नर्सों के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, नर्सों ने किया कामकाज ठप

2 नर्सों के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, नर्सों ने किया कामकाज ठप

मुरैना/संजय दीक्षित

मुरैना जिला अस्पताल में दो नर्सों के पॉजिटिव आने के बाद काम बंद कर दिया गया है। जिला अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर कोरोना में दिन रात डयूटी कर रहे हैं लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए कोई भी इंतजाम नही किए गए हैं। बुधवार को दो नर्सों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी हैं। ऐसे में नर्सों का कहना हैं कि दिन रात अस्पताल में कोरोना मरीजों का सेंपल लिया जा रहा है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर सीएमएचओ और सीएस के द्वारा कोई भी इंतजाम नही किये गए हैं। अगर सही समय पर अस्पताल प्रबंधन सुरक्षा का इंतज़ाम कर देता तो शायद दो नर्स कोरोना से संक्रमित नहीं होती। इससे नाराज नर्सों ने गुरूवार को जिला अस्पताल में सारा काम काज ठप्प कर दिया हैं।

बता दें कि जिला अस्पताल में पीपीटी किट ,एन95 मास्क और दस्ताने की व्यवस्था नहीं की जा रही हैं। वही कुछ नर्सों का कहना था कि कोरोना संक्रमण नर्सों पर उनके मकान मालिक रूम खाली करने का दबाव भी बना रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में नर्सों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गयी हैं। इन लोगों ने सिविल सर्जन डॉ अशोक गुप्ता और सीएमएचओ डॉ आर सी बांदिल पर तानाशाही का आरोप भी लगाया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews