Morena News : बिना अनुमति के बनी करोडों की अवैध कॉलोनियों, प्रशासन ने कराया मुक्त

morena

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना कलेक्टर (Morena Collector) बी कार्तिकेयन के निर्देशन पर राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों (Revenue and police officers) ने मुरैना (MORENA) के ग्राम लालोर कला, अतरसुमा और हिंगोना कला में अवैध रूप से बिना अनुमति के सड़के बनाई जा रही थी और कॉलोनाइजर (Colonizer) की भी किसी भी प्रकार की अनुमति नही थी।जिस पर जेसीबी (JCB) चलाकर तोड़फोड़ की कार्यवाही की गई है।

यह कार्यवाही कलेक्टर कार्तिकेयन व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे की उपस्थिति में की गयी।इस मोके पर एसडीएम आर एस बांकना, निगम कमिश्नर अमरसत्य गुप्ता, खनिज अधिकारी एस के निर्मल, तहसीलदार, सिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ ,राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।इसके साथ ही ग्राम लालोर में 2 कॉलोनियों (Colonies) में सीमेंट की सड़क  (Road) बनाने के लिए अवैध रूप से गिट्टी, मुरम, रेत डला हुआ था और ग्राम अतरसुमा मे दो और हिगोना कलां में एक कोलोनी का निर्माण कराया जा रहा था।

जब अधिकारियों ने निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों से सड़कों के बारे में जानकारी ली तो डायवर्शन निर्माण कार्य की अनुमति, कॉलोनी काटने की अनुमति नही दे सके। इस पर राजस्व अधिकारियों ने बनाई गई सडकोंं पर हिटेची चलाकर सड़कों से नस्ट कराया गया ।अतिक्रमणकारियों की 90 बीघा जमीन मुक्त करायी गयी हैं।जिसकी कीमत करीब 42 करोड़ बतायी गयी हैं। इसी प्रकार जौरा के ग्राम बिलगाव में मरघट की जमीन को अतिक्रमणकारियों (Trespassers) से मुक्त कराया गया । यह कार्रवाई तहसीलदार (Tehsildar) जोरा सुश्री कल्पना शर्मा के द्वारा कराया गई हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews