Morena News : जिला अस्पताल में चले लात घूसों, जमकर हुई मारपीट, घटना CCTV में कैद

Morena

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना (Morena) जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल में बीती रात तीन चार युवकों ने सिटी स्कैन (City scan) में कार्य कर रहे कर्मचारी की लात घूसों से मारपीट कर दी। जिसकी घटना सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गयी।

यह भी पढ़े… VIDEO : ममता बनर्जी पर नरोत्तम मिश्रा का तंज- आदमखोर हो गया है टाइगर

जानकारी के अनुसार बीती रात रामकेश सिकरवार पुत्र श्री कृष्ण सिकरवार निवासी नैनागढ़ रोड की तबीयत खराब होने के कारण उसके परिजन उसको जिला अस्पताल (District Hospital) में भर्ती कराने के लिए लेकर आये थे। तभी रामकेश सिकरवार की तबीयत अधिक खराब होने के कारण डॉक्टर ने उसे सिटी स्किन कराने के लिए भेज दिया था। तभी उनके साथी ओमकार परमार की धर्मराज पुत्र महेंद्र सिंह जाट फालीन कोसीकला मथुरा (Mathura) से नंबर लगाने के ऊपर विवाद हो गया ।विवाद इतना बढ़ गया एक पक्ष के लोग गाली गलौज करने लगे। सिटी स्कैन में कार्य कर रहे धर्मराज ने गाली गलौज करने से मना किया तो उन्होंने एक राय होकर लात घूसों से मारपीट कर दी और ऑफिस में तोड़फोड़ कर दी और भाग गए।

यह भी पढ़े… मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को लेकर शिवराज सरकार का बड़ा फैसला

वहीं इस पूरे मामले में धर्मराज पुत्र महेंद्र सिंह जाट निवासी फालीन कोसी कलां मथुरा ने बताया कि सिद्धार्थ एमआरआई प्राइवेट कंपनी की तरफ से नौकरी करता हूं बीती रात ओमकार परमार अपने पेशेंट रामकेश सिकरवार को सीटी स्कैन कराने के लिए लेकर आया तो उन्होंने कहा कि पहले हमारा नंबर लगाओ उसके बाद किसी और का नंबर लगाना है। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और ओमकार परमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर लात घूसों से मारपीट कर दी और ऑफिस में तोड़फोड़ कर दी। जिस की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। वहीं पुलिस (Morena Police) ने इस पूरे मामले में एफ आई आर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews