
Morena News : मध्यप्रदेश के मुरैना में लूट की गाड़ियों को एंबुलेंस बनाकर शराब तस्करी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया है साथ ही दो एंबुलेंस को जब्त भी किया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया ने जिले में अवैध शराब के परिवहन पर कार्रवाई कर उनपर लगाम कसने का निर्देश दिया था। आइए जानतें है पूरा मामला…

अर्टिगा कार किया जब्त
दरअसल, मुरैना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अम्बाह बाईपास रोड से एक एम्बूलेंस को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसका नंबर एमपी 07 डीए 284 है। इस दौरान एम्बुलेंस से 110 पेटी अवैध शराब जब्त किए गए। जिसकी कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है। इतना ही नहीं पुलिस ने लूट की अर्टिगा कार को भी जब्त कर लिया है, जिसकी कीमती 12 लाख रुपये है।
[dgv_vimeo_video id=”777782013″]
आरोपियों ने किया खुलासा
वहीं, मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें इस एम्बूलेंस में गुप्त केबिन बने हुए थे, आरोपीगणों से पूछताछ की गई। आरोपियों से पुछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वह अन्तर्राजीय स्तर पर एमी, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, बिहार में अवैध शराब की तस्करी करते है। साथ ही, शराब तस्करी में जो वाहन उपयोग करते है। वह वाहन स्वयं चोरी, लूट करके लाते है और उसे एम्बूलेन्स में परिवर्तित कर देते है, जिससे एम्बूलेन्स बने वाहन में शराब का परिवहन करते वक्त ना तो टोल व पुलिस चैकिंग पर रोका जाता है। चूंकि, एम्बूलेंस वाहन को टोल टैक्सवालों को साथ ही पुलिस की संवेदनाएं रहती है इसलिए कोई उक्त वाहन को नहीं रोकता है।
एडिशनल एसपी ने दी जानकारी
वहीं, एडिशनल एसपी राय सिंह नरवरिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एम्बूलेंस बने वाहन में शराब का परिवहन करते है। जो कि अन्तर्राजीय स्तर पर एमी, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, बिहार में अवैध शराब की तस्करी करते है। फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”777784056″]
मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

