Morena Firing News: खुद की गन लोड करते वक्त लगी छात्रों को गोली, मुरैना छात्रों पर फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा

मुरैना के शिक्षा नगर में छात्रों पर गैंगवार नहीं हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि स्कूटी पर पीछे बैठा छात्र पिस्टल लोड कर रहा था, तभी अचानक फायरिंग हो गई और दोनों युवक घायल हो गए।
morena

मुरैना छात्रों पर ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान सीसीटीवी फुटेज वह अन्य जानकारी के आधार पर इस बात को पूरी तरह स्पष्ट किया कि जिस गन से गोलियां निकलीं, वह इन छात्रों की ही गन थी। स्कूटी पर गन लोड करते समय अचानक ट्रिगर दब गया और जिससे दोनों छात्रों को गोलियां लगीं। बता दें, घटना की शुरुआत से ही छात्रों के बयान और घटना की स्थिति को देखते हुए पुलिस संदेह में थी, जिसे अब पूरी तरह साफ किया गया है।

दोनों छात्रों को लगीं कई गोलियां

जानकारी के मुताबिक फायरिंग के दौरान दोनों छात्रों को कुल 6 बुलेट लगी हैं। राहुल सिकरवार के पैर में गोली लगी, जबकि निखिल तिवारी की पीठ में गोली धंस गई। अचानक हुई फायरिंग के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

कोचिंग इलाके में मची दहशत

घटना शिक्षा नगर जैसे व्यस्त इलाके में हुई, जहां हर दिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कोचिंग के लिए आते हैं। सुबह के समय अचानक गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई। कई लोग इसे गैंगवार समझ बैठे थे। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अभिभावकों में भी डर देखने को मिला, क्योंकि जिस जगह घटना हुई वह सिटी कोतवाली थाना से ज्यादा दूर नहीं है।

पुलिस जांच में सामने आई सच्चाई

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घायलों से पूछताछ की। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। बाद में सामने आया कि स्कूटी पर पीछे बैठा युवक पिस्टल में गोली भर रहा था। इसी दौरान अचानक फायर हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि छात्रों के पास पिस्टल कहां से आई और उसका इस्तेमाल क्यों किया जा रहा था।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews