Morena News : रसायन का छिड़काव कर फसल को पहुंचाया नुकसान, मामला दर्ज

Morena News : रसायन का छिड़काव कर फसल को पहुंचाया नुकसान, मामला दर्ज

Morena News : चंबल संभाग में आए दिन कोई ना कोई नया विवाद उत्पन्न होता ही रहता है कहा जाता है कि यहां के पानी में बड़ी गर्मी है इसलिए छोटी-छोटी बातों को लेकर यहां की जनता में विवाद होना अमूमन सी बात हो गई है ऐसा ही एक मामला जमीन से जुड़ा हुआ आज सामने आया जिसमें दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया की मामला थाने तक पहुंच गया।

यह है पूरा मामला

बता दें कि यह मामला विकास पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी जेवराखेड़ा तथा रामनिवास पुत्र विजय शर्मा निवासी सदर बाजार मुरैना के बीच जेवरा खेड़ा गांव मैं एक खेत को लेकर विवाद चला आ रहा है दोनों पक्षों के बीच न्यायालय मैं इस खेत को लेकर पहले ही प्रकरण चल रहा है, लेकिन एक पक्ष को यह लगने लगा कि वह खेत को हासिल नहीं कर सकता तब उसने खड़ी हुई सब्जी की फसल पर रसायन का छिड़काव कर दिया जब खेत मालिक सब्जी तोड़ने खेत में गया था तब उसने देखा के रसायन के छिड़काव से फसलों को नुकसान हो गया है इस बात की शिकायत उसने स्टेशन रोड थाने में करवा दी।

विकास शर्मा जो कि खेत मालिक है उसने पुलिस को बताया जब वह खेत में सब्जी तोड़ने गया तो रामनिवास शर्मा उसके खेत में रसायन का छिड़काव कर रहा था जिस पर दोनों में वही जमकर विवाद हुआ विवाद इतना बड़ा की विकास शर्मा को थाने जाकर उसकी शिकायत करानी पड़ी, पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर 427, 506, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुरैना से नितेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews