Morena News: चोरों के हौसले बुलंद, घटना CCTV में कैद, Video Viral

Morena News: चोरों के हौसले बुलंद, घटना CCTV में कैद, Video Viral

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना (morena) शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने से भी नही चूक रहे है। आमजनता ने पुलिस की गश्ती पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है।बस स्टैंड से महज 200 मीटर की दूरी पर चोरों ने कार को निशाना बनाया और धक्का देकर गाड़ी को एमएस रोड पर ले जाकर स्टार्ट करने के बाद नो दो ग्यारह हो गए।

जबकि एमएस रोड पर लोगो का आवागमन रात भर रहता है।चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर स्थित अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजीव बांदिल के निवास का बताया गया है। घर के बाहर खड़ी सेंट्रो कार को वाहन चोर शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात बाल निकेतन रोड से धक्का मार कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

Read More: MP Politics: आज शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक, इन मुद्दों पर बनेगी रणनीति

बताया जाता है कि शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात वाहन चोर करीब 1:30 बजे सफेद रंग की हौंडा सिटी कार से बस स्टैंड से गांधी कॉलोनी रोड पर आए और बाल निकेतन रोड पर अपनी कार को खड़ी करने के बाद चोरी करने के लिए कार की तरफ पहुंचे ।कार में से एक युवक डॉक्टर संजीव बांदिल के निवास पर पहुंचा और उसने डॉक्टर की सेंट्रो कार एमपी 06 सीए 0321 का गेट खोल कर गाड़ी को स्टार्ट करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके।

जब कार स्टार्ट नहीं हुई तो हौंडा सिटी में सवार दो चोर उतरकर सेंट्रो कार के पास आए और उन्होंने डॉक्टर की कार को धक्का देकर गांधी कॉलोनी रोड तरफ ले गए ।उसके बाद वहां से उसे स्टार्ट कर एमएस रोड पर स्थित राकेश पान भंडार तक ले गए लेकिन उसके बाद कार की कोई भी लोकेशन पुलिस के हाथ नहीं लगी है। डॉक्टर ने शनिवार की सुबह देखा तो उनकी कार चोरी हो चुकी थी।डॉक्टर ने आसपास कार को तलाश किया लेकिन कुछ भी पता नही चल सका।उसके बाद सीसीटीवी में कैद घटना के बारे में जानकारी मिली।फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews