Morena News : मध्यप्रदेश में आपराधिक मामलों और घटनाओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वहीं मुरैना जिले में MS रोड स्थित किचन रेस्टोरेंट पर अज्ञात बदमाशों ने खुलेआम की फायरिंग, इस बीच शहर में दशहत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि घटना बुधवार रात 9:30 बजे की है। जहाँ अज्ञात बदमाशों ने शहर के एमएस रोड स्थित किचन रेस्टोरेंट पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने जिस समय फायरिंग की उस समय रेस्टोरेंट के अंदर कई ग्राहक खाना खा रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस कारण से ग्राहकों में भगदड़ मच गई। रेस्टोरेंट संचालक भी घबरा गया।
रेस्टोरेंट संचालक ने तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को खबर की। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से चली हुई गोलियों के खाली कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस सीसीटीवी खंगाल कर अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”923020144″]
