मुरैना में बड़ा ट्रेन हादसा, आग की अफवाह से मची भगदड़, 4 यात्रियों की मौत, कई घायल

उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन में आग की अफवाह के कारण कई यात्री ट्रैक पर कूदकर भागने लगे और पीछे से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आए। 4 यात्रियों की जान चली गई। एक बच्चा और 3 महिलाएं शामिल हैं। 
railway

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रविवार को बड़ा ट्रेन हादसा (Morena Train Accident) हो गया। यह घटना हेतमपुर स्टेशन की है। बताया जा रहा कि मुरैना से धौलपुर की ओर जा रही उदयपुर इंटरसिटी आग की सूचना मिलने पर ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। लोग डरकर ट्रेन से कूद पड़े। इसी बीच पीछे से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

सूत्रों के मुताबिक यह घटना दोपहर 4:00 बजे के करीब की बताई जा रही है। इस घटना में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। जिसमें 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। वहीं 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

पतालकोट एक्सप्रेस से अनजान थे यात्री

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि आग की अफवाह फैलते ही ट्रेन में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से कूद पड़े और भागने लगे। उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि पीछे से पतालकोट एक्सप्रेस आ रही है। अफवाह किसने फैलाई, अब तक इस बात की पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ पाई।

बचाव कार्य जारी

इस हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, रेलवे अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुँच चुका है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। मृतकों की संख्या में वृद्धि की खबर भी आ रही है। इस हादसे को लेकर जांच भी शुरू हो चुकी है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच का आश्वासन भी अधिकारियों ने दिया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews