Murder- 48 घंटे के भीतर मुरैना पुलिस के हत्थे चढ़े हत्या के आरोपी

morena police arrested murder accused

मुरैना, संजय दीक्षित। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ हंसराज सिंह एवं सीएसपी राजेंद्र सिंह रघुवंशी के द्वारा आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए हत्या ( Murder), हत्या के प्रयास (attempt to murder) में फरार, इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सराय छोला थाना प्रभारी की टीम ने 48 घंटे पूर्व हुई युवक की हत्या ( Murder) का खुलासा किया है।

सराय छोला थाना में 24 घंटे पूर्व मृतक नीरज जाटव के भाई बंटी जाटव निवासी कैमरा गांव ने रिपोर्ट में बताया कि अपने मजदूरी के ₹200 मांगने के लिए भोला और अशोक गुर्जर के घर पर नीरज मांगने गया था। तो दोनों ने मिलकर जातिसूचक गालियां दी और मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से कुएं में धक्का दे दिया था।जिससे नीरज की मौत हो गयी। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामले को विवेचना में लिया गया था।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़ – लॉ कॉलेज में धरना प्रदर्शन, प्रवेश सीटों को बढ़ाने की मांग

वहीं सराय छोला थाना प्रभारी जयपाल सिंह गुर्जर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली के मजदूर की हत्या करने वाले आरोपी बंधा चौराहे पर घूम रहे हैं। उक्त सूचना से पुलिस ने बंधा चौराहे पर जाकर देखा तो दो लड़के पुलिस को देखकर भागने लगे, तभी पुलिस ने पीछा कर नाम पूछा तो उन्होंने अपना नाम अशोक गुर्जर पुत्र निर्भय गुर्जर उम्र 20 साल एवं भोला गुर्जर पुत्र राम नरेश गुर्जर उम्र 22 साल निवासी कैमरा कला का होना बताया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जयपाल सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक संतोष बाबू गौतम, आरक्षक योगेंद्र, महेंद्र और भूरी की सराहनीय भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews