दो लाख रुपए की स्मेक के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो लाख रुपए की स्मेक के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरैना, संजय दीक्षित| Morena news अवैध मादक पदार्थों (Illegal Drugs) की बिक्री पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ हंसराज सिंह एवं एसडीओपी सुजीत सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में जौरा थाना प्रभारी ने स्मैक बेचने वाले आरोपी के कब्जे से 2 लाख रुपए की स्मैक बरामद की है।

जौरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली के युवाओं को नशे के अवैध कारोबार में धकेलने वाला आरोपी सोनू त्यागी बस स्टैंड जौरा पर अवैध रूप से स्मेक की बिक्री करने के लिए जा रहा है ।पुलिस ने सूचना से आरोपी को बस स्टैंड पर घेराबंदी कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 18 ग्राम स्मैक जप्त की गई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब ₹200000 बताई गई है। पुलिस ने आरोपी सोनू त्यागी पुत्र महावीर त्यागी उम्र 22 साल निवासी ग्राम सिमरोदा जलालपुर के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने माल को कहां का किन-किन लोगों को विक्रय किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews