BSP महापौर प्रत्याशी को पुलिस ने पोलिंग बूथ से खदेड़ा, Video वायरल

BSP महापौर प्रत्याशी को पुलिस ने पोलिंग बूथ से खदेड़ा, Video वायरल

मुरैना, संजय दीक्षित। नगरीय निकाय चुनाव (MP Urban Body Election 2022) के दूसरे चरण में आज मुरैना नगर निगम के लिए मतदान हो रहा है। लेकिन आज एक मतदान केंद्र के बाहर उस समय पुलिस को एक्शन लेना पड़ा जब बहुजन समाज पार्टी (BSP) की महापौर पद की प्रत्याशी मतदान केंद्र के बाहर पहुँच गई और अपने पक्ष में मतदान की अपील करने लगी। उनकी हरकत देखकर पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

मुरैना में बहुजन समाज पार्टी (BSP) से महापौर पद की प्रत्याशी ममता मौर्य को पुलिस ने बुरी तरह से खदेड़ दिया, पुलिस ने जबरन पकड़कर गाड़ी में बिठा रही थी इतने में ही बसपा नेत्री ने अपने आप को महिला पुलिस के चंगुल से छुड़ाते हुए दौड़ लगा दी।

ये भी पढ़ें – पुलिसवाला ही बना बदमाश, नशे की हालत में पहले युवक को पीटा फिर तान दी सर्विस रिवॉल्वर

आपको बता दें कि ममता मौर्य शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में वोट डाल रहे वोटरों से कह रही थी कि उनके पक्ष में वोटिंग की जाए । इस बात को वहां मौजूद वोटरों ने पुलिस से कह दिया फिर क्या था, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उनसे कहा कि आप यहां क्या कर रही हो?  पहले उन्होंने पुलिस को हड़काने की कोशिश की लेकिन जब समझ में आया कि बुरी तरह फंस चुकी है तो पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगी।

ये भी पढ़ें – MP: 15 जुलाई को चलेगी स्पेशन ट्रेन, भोपाल-जबलपुर से जाने वाली ये ट्रेनें फिर शुरू, चित्रकूट एक्सप्रेस रद्द

पुलिस ने उनसे कहा कि वह तुरंत गाड़ी में बैठ जाएं,  आगे-आगे ममता मौर्य जा रही और पीछे पीछे पुलिस दौड़ती हुई नजर आ रही है महिला कॉन्स्टेबल ने उन्हें गाड़ी में बिठाने की कोशिश की तो जबरदस्ती हाथ छुड़ाकर ममता मौर्य भाग गई। इस मौके पर वहां खड़े लोगों ने वीडियो बना ली और उसको वायरल कर दिया।

ये भी पढ़ें – TI हाकम सिंह पंवार Suicide मामले में महिला ASI गिरफ्तार, अब गोविंद जायसवाल की तलाश

[dgv_vimeo_video id=”729538716″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews