दूध का काला कारोबार करने वालों के घर छापेमार कार्रवाई, मिलावटी सामग्री जब्त

दूध का काला कारोबार करने वालों के घर छापेमार कार्रवाई, मिलावटी सामग्री जब्त

मुरैना, संजय दीक्षित। जिले में मिलावट खोरों के खिलाफ प्रशासन के द्वारा रासुका की कार्रवाई होने के बावजूद नकली दूध बनाने का कारोबार धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। मिलावटखोरों में प्रशासन का भय पूरी तरह से खत्म हो चुका हैं। जिसे लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा कार्रवाई की जा रही है, लेकिन फिर भी कारोबारी सरेआम लोगों को जहर देने से नहीं चूक रहे है।

सफेद जहर का काला कारोबार

मुरैना चम्बल अंचल में सफेद जहर का काला कारोबार करने वालों के अंदर प्रशासन का खौफ खत्म हो चुका है। डॉक्टर की सलाह से कोविड-19 में ह्यूमिनिटी बढ़ाने के लिए खासा ध्यान रखा जा रहा है, लेकिन संक्रमण से भी ज्यादा खतनाक ये सफेद जहर जनता को धड़ल्ले से परोसा जा रहा है। मुनाफाखोर अपनी चांदी के लिए जनता को बेझिझक जहर दे रहे है, लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग के आला अधिकारी खाना पूर्ति करके ही वापस आ जाते है।

नकली दूध बनाने का सामान जब्त

चम्बल अंचल डकैतों के बाद अब मिलावटखोरों के नाम से बदनाम हो रहा है। जहां मिलावटखोरों के हौंसले बुलंद है। मिलावटखोरों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन मुरैना की टीम ने दो स्थानों पर नकली दूध बनाने का सामान काफी मात्रा में पकड़ा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ग्राम जेवरा खेड़ा में धर्मेंद्र सिंह कुशवाह पुत्र जनक सिंह कुशवाहा के घर पर छापेमार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली दूध बनाने का सामान जब्त किया है। पनीर के पानी से रिफाइंड आयल से नकली दूध बनाने का निर्माण चल रहा था। जहां मौके से तीन टीन रिफाइंड पाम बर्नल ऑयल 45 किलोग्राम, हाइड्रोजन पेरोक्साइड 1 केन, पनीर का पानी 200 लीटर, 200 लीटर दूध, 100 किलोग्राम घी जब्त किया गया है। वहीं माल की कीमत 56000 रुपए बताई गयी है।

आरोपियों पर होगी FIR दर्ज 

इसके साथ ही ग्राम खडीहार में दीनदयाल शर्मा सेवानिवृत्त प्राचार्य के घर से बाल्टो डेक्सट्रिन पाउडर के दो कट्टे खुले हुए, रिफाइंड पाम कर्नल ऑयल 1 टीन, 200 लीटर दूध जब्त किया गया है। जब्त माल की कीमत करीब 2000 रुपए बताई गई है। कलेक्टर मुरैना द्वारा दोनों प्रकरणों में FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही निर्देश दिए है कि, जिले में अवैध कारोबार करने वाले कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई में खाद्य अधिकारी अवनीश गुप्ता, अनिल प्रताप सिंह परिहार, कुमारी रेखा सोनी और महेंद्र सिसोदिया ने संयुक्त कार्रवाई की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews