मुरैना में जीएसटी विभाग की तेल मिलों पर छापामार कार्यवाही

मुरैना में जीएसटी विभाग की तेल मिलों पर छापामार कार्यवाही

मुरैना, संजय दीक्षित| मुरैना (Morena) जिले के प्रतिष्ठित सरसों ऑयल विक्रेता उद्योगपतियों के यहां जीएसटी विभाग के द्वारा अचानक छापामार (GST Raid) कार्यवाही की गई है। ये कार्यवाही सुबह देर शाम तक चलती रही लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा है।

सूत्रों की माने तो उद्योगपतियों द्वारा प्रतिवर्ष भारी मात्रा में जीएसटी की रकम सरकार को दी जाती थी लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण उधोगपतियों का व्यवसाय पूरी तरह ठप्प पड़ा हुआ है। लेकिन जीएसटी विभाग इस बात की पुष्टि करने के लिए कार्यवाही पर आमादा है। इसी बात को लेकर शहर के तरूण ऑयल मिल, सुदर्शन इण्डस्ट्रीज, पवन इण्डस्ट्रीज, बालाजी दाल सहित कई ऑयल मिल के उद्योगों पर जीएसटी के तकरीबन एक दर्जन अधिकारियों ने सुबह से आकर जांच पडताल शुरू कर दी है।

चूंकि इस कार्यवाही के बारे में मीडिया को कुछ भी नहीं बताया गया हैं। इसलिए उनकी तरफ से क्या कार्यवाही की गई इसकी जानकारी नहीं हो सकी | लेकिन उद्योग संचालकों से पुष्टि हुई है कि कार्यवाही जिस उद्देश्य को लेकर की गई थी वह पूरी नही हो सकी हैं। सारे मिल लगभग पूरी तरह से बंद पडे हैं और कारोबार भी ठप्प पड़ा हुआ है। इस कारण जीएसटी की कार्यवाही केवल जांच पडताल के बाद वापिस जाएगी। ये कार्यवाही फैक्ट्री और घरों पर भी की जा रही हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews