
Morena News : मध्य प्रदेश का मुरैना जिला आए दिन किसी-ना-किसी बात को लेकर चर्चा का विषय बना रहता है। दरअसल, यहां सिविल लाइन थाना प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कबाड़ा कारोबारी द्वारा थाना प्रभारी को हर महीने 15 से 20 हज़ार रुपए देते है। वहीं, वीडियो के वायरल होते ही सभी आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
[dgv_vimeo_video id=”779879192″]
CSP अतुल सिंह ने कही ये बातें
इस वीडियो में एक कबाड़ा कारोबारी द्वारा सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रवीण चौहान को पैसे देने की बात कर रहा है। जिसमें कबाड़ा कारोबारी खुलेआम बोल रहा है कि, हमे हर महीने 15 से 20 हजार रुपए सिविल लाइन थाना को देने पड़ते हैं। वहीं, वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही CSP अतुल सिंह ने मामले में संज्ञान लिया है और कहा कि, वीडियो हमारे पास आया है इसकी जांच की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”779879554″]
वीडियो ने मचाया कोहराम
हालांकि, जांच के नाम पर संबंधित अधिकारी मामले को ठंडे बस्ते में डाल देते हैं। मामले में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जाती और जल्द से जल्द बात को रफा-दफा कर दिया जाता है। दरअसल, इससे पहले भी थाना प्रभारी एक बार फिर सुर्खियों में है। इससे पहले भी मुरैना जिले में चड्ढा पहने हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी का वीडियो सुर्खियों में रहा और अब फिर इस वीडियो ने कोहराम मचा दिया है लेकिन केवल कार्रवाई की बात कर मामले को शांत कर दिया जाता है।
[dgv_vimeo_video id=”779879606″]
मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

