एसडीएम ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, एक्सपायरी डेट की दवाईयां मिली

एसडीएम ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, एक्सपायरी डेट की दवाईयां मिली

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना जिले के समस्त उपस्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल में प्रत्येक शनिवार को जिले के समस्त एसडीएम को स्वास्थ्य सेवाओं के निरीक्षण करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए थे। निर्देशों के तहत मुरैना एसडीएम आरएस बाकना ने जिला चिकित्सालय का शनिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवा स्टोर में टी.बी. की एक्सपायर दवाई पाई गईं। एक्सपायरी दवाई देखकर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की और सिविल सर्जन डाॅ. एके गुप्ता को तत्काल दवा स्टोर से एक्सपायर दवाई निकालने के निर्देश दिये।

इससे पहले भी टीबी के अधिकारी बीएल मौर्य को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन नोटिस के बावजूद भी दवाइयाँ स्टोर में रखी हुई पायी गयी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने डॉ बीएल मौर्य पर नाराजगी व्यक्त की। इस पर सिविल सर्जन डाॅ. एके गुप्ता ने बताया कि एक्सपायर दवाईयों को गठित समिति द्वारा विनिष्टिकरण की कार्यवाही की जाती है। यह कार्रवाही टीम द्वारा दो दिवस के अंदर पूर्ण कर ली जाएगी। इसके बाद एसडीएम मुरैना ने मैटरनिटी वार्ड में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चे को जन्म देने वाली माताओं से जिला चिकित्सालय से मिलने वाली दवाईयों एवं सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। एसडीएम ने कहा कि जच्चा वार्ड में पैसे लेने की बात कई जाती है, इस पर प्रसूताओं ने कहा कि किसी भी प्रकार का कोई पैसा अब जिला चिकित्सालय में नहीं लिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डाॅ. आशीष मिश्रा अनुपस्थित पाये गये थे, जब उपस्थिति रजिस्टर के देखा तो वहां पर छुट्टी की एप्लीकेशन मौजूद थी। एसडीएम ने ओपीडी कक्षों में लाइट लगाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही डाॅक्टरों के लिये बाॅसरूम में साफ-सफाई एवं प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण उन्होंने असंतोष व्यक्त किया और सिविल सर्जन से शीघ्र दुरूस्त कराने के निर्देश दिये गए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews