मुरैना जिले में आपराधिक हौसले बुलंद, सटोरियों को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला

मुरैना जिले में आपराधिक हौसले बुलंद, सटोरियों को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला

Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना में असामाजिक तत्वों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इनके हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वो किसी भी घटना को अंजाम देने से नहीं डरते। एक और गुंडागर्दी, भू-माफिया, रेत माफिया ने अपना दबदबा बना रखा है तो वहीं छोटे अपराध करने वाली अपराधी भी पुलिस से भय नहीं खा रहे। आए दिन शहर में कोई-ना-कोई आपराधिक गतिविधियां होती ही रहती है। जिसका एक ताजा मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस टीम अपराधियों की दबिश देने पहुंची लेकिन मामला बिल्कुल ही उल्टा पड़ गया।

पुलिस को देखकर हुआ सतर्क

दरअसल, सोमवार की रात को बागचीनी थाना प्रभारी बलवीर सिंह अपने कुछ आरक्षकों के संग गश्त पर निकले। जहां उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि, पास के गांव में एक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा करवा रहा है। खबर मिलते ही थाना प्रभारी लोहगट गांव में पहुंचे। जहां सुखलाल कुशवाहा एक घर के अंदर बैठकर अपने लैपटॉप पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहा था लेकिन वो कांच के दरवाजे में पुलिस को आता देख पहले ही सतर्क हो गए और महिलाओं को आगे कर दिया। इसी दौरान सुखलाल पर जो लैपटॉप था, उसने घर के पीछे फेंक दिया।

चार आरक्षक हुए घायल

इसके थोड़ी देर बाद महिलाओं ने व अन्य ग्रामीणों ने मिलकर थाना प्रभारी व पुलिस टीम पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें चार आरक्षक बुरी तरह घायल हो गए और थाना प्रभारी बलबीर सिंह के सिर में पत्थर लगने से काफी गंभीर चोट आई। वहीं, दो दर्जन ग्रामीणों के हमला होने पर थाना प्रभारी ने इस बात की सूचना प्रभारी द्वारा अपने अधिकारी को दी गई। आनन-फानन में अधिकारी व अन्य तीन थानों फोर्स वहां पहुंची व स्थिति को नियंत्रण में लिया।

[dgv_vimeo_video id=”773762999″]

5 आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और 15 लोगों के नामजद और 18 लोगों को अज्ञात रूप में मामले को दर्ज किया गया है।

मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews