पत्नी ने की पति की हत्या, बेटी ने की मां की मदद, ये है पूरा मामला

पत्नी ने की पति की हत्या, बेटी ने की मां की मदद, ये है पूरा मामला

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना जिले में पत्नी द्वारा पति की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।  खास बात ये है कि पिता की हत्या में बेटी के मां का साथ दिया। घटना को बेटे ने देखा उसने पुलिस को सूचना दी।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मां बेटी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के सबलगढ़ में रहने वाले एक पति पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ा कि उसका अंत हत्या के रूप में सामने आया।  महाराणा प्रताप नगर में रहने वाले रामकुमार पांडे की पत्नी गिरिजा देवी और बेटी राधिका ने मिलकर उसकी हत्या (Wife killed husband along with daughter) कर दी।

ये भी पढ़ें – Video : राजसी पोशाक पहने सिंधिया ने बेटे के साथ की कुलदेवता की पूजा, दशहरे की शुभकामनाएं दी

मृतक रामकुमार के बेटे भूपेंद्र के मुताबिक वो दूसरे कमरे में था अचानक पिताजी के चीखने की आवाज आई उसने दौड़कर खिड़की से झांककर देखा तो बहन राधिका पापा के कंधे पर बैठी थी और मां हथौड़े से पापा के सर पर वार कर रही थी।  पापा का सर फट चुका था, मैंने बाहर से कमरे की कुण्डी लगा दी और पुलिस थाने पहुंच गया।

ये भी पढ़ें – ये हैं वो कौशल, जिन्हें सीखकर आप जीवन में हमेशा कुछ बेहतर पाएंगे

पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो कमरे में रामकुमार की लाश पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया हैं और मां बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी राय सिंह नरवरिया ने बताया कि शुरूआती पूछताछ में चरित्र संदेह जैसी बात सामने आई है जो घटना का कारण बनी।

ये भी पढ़ें – स्वदेश दर्शन टूरिस्ट ट्रेन से IRCTC के साथ घूमिये दक्षिण भारत, किराया जानकर रह जायेंगे हैरान

पूछताछ में पता चला है कि रामकुमार अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और बेटी के मां के साथ जाने पर भी उसपर शंका करता था जिसके कारण उनके घर में रोज विवाद होता था, घटना से पहले भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ और जिससे गुस्साई मां बेटी ने रामकुमार की हत्या कर दी।

[dgv_vimeo_video id=”757123886″]

[dgv_vimeo_video id=”757124022″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews