तो क्या 15 और कांग्रेसी MLA होंगे BJP में शामिल!

fight-between-congress-and-bjp-supporters-bhind-in-madhya-pradesh

मुरैना।

मध्य प्रदेश में सियासी संग्राम के बीच लगातार बढ़ रहे विवाद के बीच अब कांग्रेस(congress) से बीजेपी(bjp) में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री ऐंदल सिंह कसाना(Cabinet Minister Aindal Singh Kasana) ने बड़ा बयान देकर राजनैतिक वॉर(Political war) को हवा दे दी है। दरअसल आज वर्चुअल रैली(Virtual rally) को संबोधित करते हुए मुरैना में कैबिनेट मंत्री ऐंदल सिंह ने दावा किया है कि अगर शीर्ष नेतृत्व का आदेश हो तो अभी भी कांग्रेस के 15 एमएलए(mla) को भाजपा में शामिल करवा सकते हैं।

कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री ऐंदल सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उपचुनाव(by-election) से पहले अभी भी उनके संपर्क में 15 ऐसे कांग्रेसी विधायक हैं जो बीजेपी में शामिल होने की ख्वाहिश रखते हैं।इसके साथ ही ऐंदल सिंह ने यह भी कहा कि अगर बीजेपी आलाकमान का आदेश हो तो वह 15 के 15 कांग्रेसी एमएलए को बीजेपी में शामिल करा सकते हैं।  हाल ही में कैबिनेट मंत्री बने ऐंदल सिंह ने कहा था कि बीजेपी में कांग्रेस की तरफ से शामिल हुआ कोई भी नेता असंतुष्ट नहीं है और अगर कुछ के साथ कुछ परेशानी है तो उसे पार्टी के लोग बैठकर मना लेंगे।

बता दें कि उपचुनाव को लेकर दोनों पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति तय करने में लग चुकी है। वही तैयार की गई कुछ रणनीतियों पर पार्टियों ने काम करना भी शुरू कर दिया है। जिसने जहां कॉन्ग्रेस ग्राउंड लेवल पर लोगों को साधने में लगी है वही बीजेपी वर्चुअल रैली के जरिए कार्यकर्ताओं एवं जनता के साथ संपर्क में है। शिवराज सरकार को सत्ता में बने रहने के लिएउपचुनाव में केवल 9 वोटों की आवश्यकता है। जिसके लिए बीजेपी सरकार लगातार कोशिश में है। जबकि कांग्रेस बीजेपी के वरिष्ठ रूठो को साधने की कोशिश में लगी है। इस बीच एेंदल सिंह कसाना का बयान राजनीति की हवाओं को किस दिशा की ओर मोड़ता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल प्रदेश में सियासत के गर्म होने की पूरी संभावना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews