बीजेपी ने कांग्रेस प्रत्याशी की पहली पत्नी को जीवित बताया, प्रताड़ित करने का आरोप

बीजेपी ने कांग्रेस प्रत्याशी की पहली पत्नी को जीवित बताया, प्रताड़ित करने का आरोप

अनूपपुर, वेद शर्मा। बीजेपी ने अब कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह पर पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाद करने का आरोप लगाया है। इस मामले में उसने पहली पत्नी के फोटो और आधार कार्ड भी मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह (bisahulal singh) द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम (Vishwanath Singh Kunjam) की पत्नी को रखैल जैसा आपत्तिजनक शब्द बोलने के बाद चुनाव अब उसी शब्द के इर्द-गिर्द घूमने लगा है। मंगलवार को जहां महिला कांग्रेस के द्वारा विरोध करने के बाद भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के विरुद्ध कोतवाली अनूपपुर में 294 506 आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज हुआ, तो उसके बाद भाजपा ने आज चुनाव कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पहली पत्नी सुशीला सिंह के जीवित होने का छायाचित्र व उसका आधार कार्ड प्रस्तुत किया। बीजेपी ने विश्वनाथ सिंह पर पहली पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाते हुए कहा है कि उन्होने पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह किया, जो कि पूरी तरह गैर कानूनी है।

भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि उनकी पार्टी के आदिवासी नेता गंगा सिंह मार्च ने सुशीला सिंह से उसके गांव छत्तीसगढ़ के खुनसरा स्थित भप्पूट गांव पहुंच कर मुलाकात की है। वह अभी जीवित है और अब इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी निर्वाचन आयोग व अनूपपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराएगी कि कांग्रेस ने जीवित महिला को मृत बताया है जो एक महिला का अपमान है। भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि महिला कांग्रेस को जीवित महिला को मृत बताने के मामले में भी जाकर थाने में शिकायत करनी चाहिए और कार्यवाही की मांग करनी करनी चाहिए। बता दें कि बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी के लिए रखैल जैसे आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया था, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया था। इसके बाद अब बीजेपी ने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पहली पत्नी के जीवित होने का दावा किया है और कहा है कि पहली पत्नी के होते उन्होने दूसरा विवाह किया जोकि सरासर गैर कानूनी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews