सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय चौहान ने क्यों दिया दिग्विजय सिंह को धन्यवाद

kartikey chauhan

अशोकनगर मुंगावली, अलीम डायर। मुंगावली में सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ने दिग्विजय सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर आरोप लगाया। उन्होने तंज कसते हुए कहा कि मैं दिग्विजय सिंह को धन्यवाद दूंगा जिनके कारण कांग्रेस सरकार ही गिर गयी और शिवराज जी को जनता के साथ फिर से रहने का मौका मिला।

कार्तिकेय ने कहा कि जब कमलनाथ ने सिंधिया जी की नही सुनी तो सिंधिया जी और बृजेंद्र चाचा को जनता के हितों के लिए जमीन पर उतरना पड़ा। लेकिन हुआ ऐसा की सिंधिया नहीं बल्कि पूरी कांग्रेस ही जमीन पर आ गई। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार को बेटियों की बद्दुआएं लगी हैं, जिनके हाथ कमलनाथ ने पीले नही होने दिए थे। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कार्तिकेय ने कहा कि 13 साल बाद सत्ता में आने पर भी कांग्रेस ने कोई सुधारवादी नीति नहीं अपनाई, यही वजह रही कि उसकी सरकार कुछ ही महीनों में गिर गई।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews