भांडेर में भाजपा ने निकला विजय जुलूस, रक्षा संतराम सरोनिया ने मतदाताओं को दिया धन्यवाद

भांडेर में भाजपा ने निकला विजय जुलूस, रक्षा संतराम सरोनिया ने मतदाताओं को दिया धन्यवाद

दतिया, सत्येन्द्र सिंह रावत। भांडेर में बुधवार को भाजपा प्रत्याशी रक्षा संतराम सरौनिया के चुनाव में विजय होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विजय जुलूस निकाला गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर युवा भाजपा नेता डॉ सुकर्ण मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विजय जुलूस में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

भांडेर नगर में जगह-जगह भाजपा विधायक रक्षा संतराम सरोनिया युवा भाजपा नेता डॉ सुकर्ण मिश्रा का पुष्प माला पहनाकर तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। विजय जुलूस भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर भांडेर नगर के मुख्य बाजार से होता हुआ स्टेट बैंक चौराहे पहुंचा, जहां पर धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया ।

युवा भाजपा नेता डॉ सुकर्ण मिश्रा भाजपा विधायक रक्षा संतराम सरौनिया के द्वारा भांडेर विधानसभा क्षेत्र के सम्माननीय मतदाता बंधुओं का एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। विजय जुलूस में नगर के सामान्य नागरिक जन एवं बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा महिला मोर्चा एवं भाजपा जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews