MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

नरसिंहपुर SBI शाखा में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड, चलाई गोली, पुलिस ने पकड़ा

नरसिंहपुर की एसबीआई शाखा में गार्ड द्वारा फायरिंग करने की जानकारी सामने आई है। गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। टिफिन कम आने को लेकर गार्ड को गुस्सा आया था।
Narsinghpur

नरसिंहपुर में रविवार की रात अचानक अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। दरअसल यहां रात करीब 9 बजे एसबीआई की एसीबी शाखा में विवाद होने के बाद फायरिंग हो गई। यह पूरा विवाद टिफिन कम आने को लेकर हुआ।

दरअसल, बैंक शाखा में फर्नीचर का काम चल रहा है। ऐसे में यहां टिफिन आ रहा है। टिफिन संचालक विपिन नेमा यहां अपने दो बच्चों के साथ गार्ड और मजदूरों के साथ टिफिन लेकर आए थे। इसी दौरान हुए विवाद में गार्ड ने गोली चला दी।

गार्ड ने चलाई गोली

जब टिफिन सेंटर संचालक मौके पर पहुंचे तो एक टिफिन कम आने पर गार्ड राजकुमार को गुस्सा आ गया। उसने इस बात को लेकर विपिन से बहस करना शुरू कर दी। बातों ही बातों में जब विवाद बढ़ गया तो गार्ड ने अपनी बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर बैंक में मौजूद लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। सभी ने इधर उधर छुपकर अपनी जान बचाई।

Narsinghpur

पुलिस की हिरासत में गार्ड

जैसे ही ये घटना हुई तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद गार्ड को पकड़कर बंदूक जब्त कर ली गई। कोतवाली थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। फायरिंग का असली कारण क्या है इसकी जांच पड़ताल चल रही है। बैंक में मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए गए। ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ऐसी कौन सी परिस्थिति थी जिस वजह से फायरिंग की गई।

Narsinghpur

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews