नरसिंहपुर में आंखों में मिर्ची झोंक ज्वेलर से 35 लाख की लूट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

नरसिंहपुर में एक सोने चांदी के व्यापारी के साथ आंखों में मिर्ची डालकर लूट किए जाने का मामला सामने आया है। व्यापारी की शिकायत के आधार पर पुलिस घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश कर रही है।
Narsinghpur

नरसिंहपुर में बदमाशों के हौंसले कितने बुलंद हैं, इसका एक ओर उदाहरण सामने आया है। यहां एक ज्वेलर्स से 35 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया गया है। बदमाशों में दुकान बंद कर घर लौट रहे ज्वेलरी शॉप के संचालक की आंखों में मिर्ची झोंक दी। इस दौरान वो ज्वेलर से जेवरात लूट कर फरार हो गए।

यह घटनाक्रम शहर के रिपटा पुल के पास हुआ। अज्ञात आरोपियों ने गणेश ज्वेलर्स के संचालक सौरभ सोनी को टक्कर मारी, आंखों में मिर्ची डालकर लाठियों से मारपीट की। इसके बाद जेवरों से भरा बैग लेकर मौके से भाग निकले। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

टक्कर मार कर छीना बैग

इस मामले में पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वह राजमार्ग स्थित अपनी दुकान बंद करके लौट रहे थे। तभी रिपटा पुल पर आरोपियों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस वजह से वो गिर गए। इसके बाद उनकी आंखों में मिर्ची डाल दी गई। आरोपी यहीं नहीं रुके उन्होंने ज्वेलर्स से लाठी से मारपीट भी की। इस हमले में उन्हें सिर, पैर और हाथ में चोट आई है।

बैग बचाता रहा ज्वेलर्स

सौरभ ने बताया कि आरोपी लगातार उनसे बैग छीनने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्होंने बैग नहीं छोड़ा तो उनके साथ दोबारा मारपीट की गई और बदमाश बैग लेकर मौके से फरार हो गए। बैग में कई सारे जेवरात थे, जिसमें से कुछ सुधार के लिए आए थे। इन सभी की कीमत लगभग 35 लाख बताई जा रही है।

पुलिस कर रही जांच

शहर में हुई इतनी बड़ी लूट के बाद पुलिस गंभीर दिखाई दे रही है। पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की दो टीमें भी बनाई गई है, जो आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले की जांच कर वारदात से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews