बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम, दोनों तरफ लगी वाहनों की कतार

नरसिंहपुर में बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण हाईवे पर चक्काजाम कर बैठ गए। प्रशासन की समझाइश के बाद ये जाम खुला और वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।
Narsinghpur

नरसिंहपुर के गाडरवारा थाना क्षेत्र के कामती गांव में ग्रामीण अघोषित बिजली कटौती से परेशान चल रहे हैं। अब इन ग्रामीणों ने विरोध का रास्ता चुना है। ये सभी सोमवार रात 11 बजे स्टेट हाईवे 22 पर पहुंचे। यहां सभी ने मिलकर चक्काजाम कर दिया। इनका ये प्रदर्शन देख मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंची।

हाईवे पर बैठकर सभी ग्रामीण बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान तकरीबन आधे घंटे तक हाइवे पर दोनों तरफ जाम लग रहा। इस वजह से हाईवे की दोनों तरफ एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालक परेशान होते नजर आए।

बिजली गुल से परेशान ग्रामीण

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में दिन भर में कई बार अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इस तरह से बार-बार लाइट जाने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि सोमवार की रात उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध जताना पड़ा। ग्रामीणों ने बिजली कटौती बंद करने और विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

Narsinghpur

हाईवे पर लगा जाम

ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 22 पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस वजह से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। सड़क के दोनों तरफ वाहन एक के पीछे एक खड़े नजर आए। सभी को जाम खुलने का इंतजार था।

समझाइश के बाद हटे ग्रामीण

जैसे ही गाडरवारा थाना पुलिस को जाम की सूचना मिली। पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान ने बताया कि टीम को तुरंत ही मौके पर पहुंचाया गया और ग्रामीणों को समझाइश दी गई। इसके बाद वो हाईवे से हटने को राजी हुए। जाम खुलने के बाद यातायात सामान्य रूप से शुरू हो सका।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews