Hindi News

यात्री कृपया ध्यान दें! 1 दिसंबर से 3 मार्च 2026 तक रद्द रहेंगी 24 ट्रेनें, रेलवे ने इस वजह से लिया ये फैसला

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
यात्रा करने से पहले यात्री अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें क्योंकि भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे ने 1 दिसंबर से लेकर 3 मार्च तक के लिए कुल 24 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। रेलवे ने ये फैसला घने कोहरे के बढ़ने के कारण लिया है। 
यात्री कृपया ध्यान दें! 1 दिसंबर से 3 मार्च 2026 तक रद्द रहेंगी 24 ट्रेनें, रेलवे ने इस वजह से लिया ये फैसला

train cancelled latest news

देश के कई राज्यों में सर्द हवाओं का प्रकोप देखा जा रहा है। तापमान में गिरावट होने से ठंड और कोहरा बढ़ने लगा है। अब इसका असर यात्रियों के सफर पर भी पड़ने वाला है। यात्रा करने से पहले यात्री अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें क्योंकि भारतीय रेल (Indian Railways) के पूर्व मध्य रेलवे ने 1 दिसंबर से लेकर 3 मार्च तक के लिए कुल 24 ट्रेनों को रद्द (Trains Cancelled) करने का फैसला किया है। रेलवे ने ये फैसला घने कोहरे के बढ़ने के कारण लिया है।

बता दें कि रेलवे की ओर से हर साल नई तकनीक अपनाने की कोशिश की जाती है। जिससे इस दिक्कत को कम किया जा सके लेकिन कोहरा अब भी सबसे बड़ी मुश्किल बना हुआ है। सर्दियों के मौसम में घना कोहरा बढ़ने के कारण रेलवे ने कुछ ट्रेनों को अस्थायी तौर पर रोकने करने का फैसला लिया है। अगर आप आने वाले महीनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो ये जानकारी आपके काम की है।

रद्द हुई 24 ट्रेनों की लिस्ट

1. कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस (22197)- 7 दिसंबर, 2025 से 1 मार्च, 2026 तक रद्द रहेगी।
2. हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस (12327)- 2 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
3. देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस (12328)- 3 दिसंबर, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
4. प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (14112)- 1 दिसंबर, 2025 से 25 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
5. मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस (14111)- 1 दिसंबर, 2025 से 25 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
6. वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कोलकाता एक्सप्रेस (22198)- 5 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
7. मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस (14003)- 6 दिसंबर, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
8. नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस (14004)- 4 दिसंबर, 2025 से 26 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
9. बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस (14523)- 4 दिसंबर, 2025 से 26 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
10. अम्बाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस (14524)- 2 दिसंबर, 2025 से 24 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
11. पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (14617)- 3 दिसंबर, 2025 से 2 मार्च, 2026 तक रद्द रहेगी।
12. अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस (14618)- 1 दिसंबर, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
13. डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15903)- 1 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
14. चंडीगढ-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904)- 3 दिसंबर, 2025 से 1 मार्च, 2026 तक रद्द रहेगी।
15. कामाख्या-गया एक्सप्रेस (15620)- 1 दिसंबर, 2025 से 23 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
16. गया-कामाख्या एक्सप्रेस (15619)- 2 दिसंबर, 2025 से 24 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
17. कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस (15621)- 4 दिसंबर, 2025 से 26 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
18. आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस (15622)- 5 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
19. हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस (12873)- 1 दिसंबर, 2025 से 26 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
20. आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस (12874)- 2 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
21. संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस (22857)- 1 दिसंबर, 2025 से 2 मार्च, 2026 तक रद्द रहेगी।
22. अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस (18104)- 3 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
23. आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस (22858)- 2 दिसंबर, 2025 से 3 मार्च, 2026 तक रद्द रहेगी।
24. टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस (18103)- 1 दिसंबर, 2025 से 25 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews