6th /5th Pay Commission DA Hike : केन्द्र की मोदी सरकार ने सातवें वेतन आयोग के बाद अब छठवें और पांचवे वेतन आयोग का लाभ ले रहे केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा दिया है। दिवाली से पहले केन्द्र सरकार ने छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों का डीए 5 फीसदी और 5वें वेतन आयोग के कर्मचारियों का डीए 8 फीसदी बढ़ा दिया है।नई दरें जुलाई 2025 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई से सितंबर महीने का एरियर भी मिलेगा।
इन कर्मचारियों का डीए 5 से 8 फीसदी बढ़ा
ये भी पढ़ें
छवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार वेतन लेने वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 5 फीसदी वृद्धि की गई है जिसके बाद डीए 252% से बढ़कर 257% हो गया है। पांचवे वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 8 फीसदी वृद्धि की गई है जिसके बाद डीए 466% से बढ़ाकर 474% कर दिया है।नई दरें जुलाई 2025 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई अगस्त और सितंबर का एरियर भी मिलेगा।बता दे कि वर्तमान में कुछ केंद्रीय स्वास्थ्य संस्थान और सार्वजनिक उपक्रम ऐसे हैं जहां अब भी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं की गई हैं। इन संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी अभी भी पांचवें या छठे वेतन आयोग के वेतन ढांचे के अनुसार ही वेतन प्राप्त कर रहे हैं, और इस नए आदेश से उन्हें प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।
7वें वेतन आयोग : कर्मचारियों का 3% बढ़ चुका है डीए
बीते दिनों केन्द्र की मोदी सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया था, जिसके बाद डीए 55 फीसदी से बढ़कर 58 फीसदी पहुंच गया है। नई दरें 1 जुलाई 2025 से लागू की गई है, ऐसे में जुलाई अगस्त और सितंबर का एरियर भी मिलेगा। इसका लाभ 49.19 लाख कर्मचारियों और 68.72 लाख पेंशनभोगियों को होगा। यह वृद्धि स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार है, जो सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है।बढ़े हुए डीए का लाभ अक्टूबर की सैलरी के साथ नवंबर में दिया जाएगा।
Finance Ministry DA Order