Hindi News

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 2 लाख तक फिर बढ़ेगी सैलरी! 31 मई को आएगा बड़ा अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट 7th Pay Commission. केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों (Central government employees) के लिए बड़ी खबर है।  ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्च के बाद अब AICPI इंडेक्स अप्रैल 2022 के आंकड़े वाले है, जिसके बाद तय होगा कि जुलाई 2022 में कितना महंगाई भत्ता बढ़ेगा।हालांकि मार्च के आंकड़ों में एक अंक की बढ़ोतरी देखी गई है,  जिससे डीए में 3 से 4 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही हैै। इसका ऐलान अगस्त में हो सकता है और सैलरी में एक बार फिर बढोतरी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़े..MPPSC: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, शनिवार से फिर शुरू होंगे आवेदन, जानें परीक्षा की डिटेल्स

दरअसल,  साल में 2 बार केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढता है। पहली वृद्धि जनवरी से जून तक और दूसरी जुलाई से दिसंबर में होती है, जो की AICPI इंडेक्स के आंकड़ों से तय होता है।AICPI इंडेक्स द्वारा जनवरी,फरवरी और मार्च 2022 के आंकड़े जारी कर दिए गए हैै और अब 31 मई  को अप्रैल के आंकड़े जारी होने वाले है,  जिससे यह स्पष्ट होगा कि जुलाई में DA में कितनी वृद्धि होगी।हालांकि अभी तक के आंकड़ों के अनुसार, 4% तक डीए में वृद्धि होना तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़े..आज MP आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, हेल्थ प्रोजेक्ट्स का करेंगे भूमिपूजन, इन जिलों को होगा लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल के बाद मई जून के आंकड़े जारी होंगे और फिर जुलाई में केंद्र सरकार जुलाई में आंकड़ों की समीक्षा करेगी और डीए पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि अगस्त में इसका ऐलान हो सकता है और कर्मचारियों  की सैलरी में 2.60 लाख तक इजाफा देखने को मिल सकता है।अगर DA 3-4 प्रतिशत और बढ़ता है तो यह 37% या फिर 38% पार करेगा ।इसका लाभ 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।केंद्रीय कर्मचारियों को बेसिक पे और ग्रेड के हिसाब से DA मिलता है, ऐसे में वे अपने हिसाब से सैलरी कैलकुलेशन कर सकते है।

देखें किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी

  • इसके लिए महंगाई भत्ता प्रतिशत= (बीते 3 महीनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत (बेस ईयर 2001=100)-126.33))x100।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उदाहरण के तौर पर, यदि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये है, उनको 38% महंगाई भत्ता होने पर 21,622 रुपये डीए के मिलेंगे और प्रतिमाह सैलरी में 2,276 रुपये का इजाफा होगा यानी वार्षिक वेतन में 27,312 रुपये बढ़ेंगे यानि कुल सालाना DA 2,59,464 रुपए होगा।
  • 18000 वालों को भी 8640 रुपए महीना और 1,03,680 का सालाना लाभ मिलेगा।वही अलग अलग सैलरी वालों के हिसाब से डीए की गणना की जाएगी।
  • अगर किसी की सैलरी 20000 रुपए है तो 4 फीसदी के हिसाब से महीने में उसके 800 रुपए बढ़ेंगे।महंगाई भत्ता कर्मचारियों की बेसिक सैलरी से तय किया जाता है इसके लिए एक फॉर्मूला भी तय है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews