Hindi News

कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर! DA Arrear पर ताजा अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे 1.50 लाख?

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर! DA Arrear पर ताजा अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे 1.50 लाख?

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों ( 7th Pay Commission Central Government employees-Pensioners) के लिए राहत भरी खबर है। 18 महीने के बकाया डीए एरियर (18 Month DA Arrears) पर का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले महीने अगस्त में केन्द्र की मोदी सरकार जनवरी 2020 से जून 2021 के बकाया 18 महीने के डीए एरियर का भुगतान कर सकती है। इसके तहत कर्मचारियों के खाते में एकमुश्त 1.50 लाख रूपए तक खाते में भेजे जा सकते है।हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़े.. VIRAL VIDEO : तेजी से वायरल हो रहा है बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का यह वीडियो

दरअसल, केन्द्रीय कर्मचारियों का जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक का महंगाई भत्ते का एरियर बकाया है। इस संबंध में कई दौर की बैठके भी हो चुकी है, लेकिन अबतक कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया।लेकिन अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले महीने 1 करोड़ से भी ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों को डीए एरियर का भुगतान किया जा है।कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार अगस्त में एक साथ डीए के 1.50 लाख रुपये देने पर विचार कर रही है यानि बकाया डीए एरियर का करीब 1.50 लाख रुपए खाते में जुलाई में क्रेडिट किया जा सकता है।इस संबंध में वित्त मंत्रालय, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग और व्यय विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त सलाहकार तंत्र (JCM) की जल्द एक बैठक हो सकती है।

यह भी पढ़े.. MP: शासकीय-निजी कॉलेज छात्रों के लिए बड़ी खबर, राज्य सरकार भरेगी फीस, ये रहेंगे योजना के नियम-शर्ते

बता दे कि बीते साल  नेशनल काउंसिल ऑफ ज्‍वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा ता कहना बै कि काउंसिल ने सरकार के सामने मांग रखी थी कि DA बहाल करते वक्त 18 महीने से पेंडिंग DA एरियर का भी वन टाइम सेटलमेंट (One Time Settlement)  कर दिया जाए। वही भारतीय पेंशनभोगी मंच ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखकर इस पूरे मामले में हस्तक्षेप कर जल्द निर्देश जारी करने की अपील की थी, हालांकि तमाम बैठकों, चर्चाओं और मांगों के बावजूद फाइनल निर्णय अबतक नहीं हो पाया है, लेकिन अब इंतजार खत्म होने की संभावना है।

खाते में क्रेडित हो सकते है 2 लाख तक 

  • अगर एरियर का भुगतान होता है तो 47 लाख 68 हजार कर्मचारियों और 68 लाख 62 हजार पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। डीए एरियर का पैसा कर्मचारियों को उनकी सैलरी बैंड के अनुसार मिलेगा।
  • लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए  तक।
  • लेवल-13 (7th CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए)  तक।
  • लेवल-14 (पे-स्केल) का 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए तक।
  • ।अगर कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, उसे 3 महीने के हिसाब से बकाया डीए एरियर (4,320+3,240+4,320) = 11,880 होगा।
  • अगर  56,000 रुपये है उसे 3 महीने का (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर मिलेगा।

(यह आंकड़े एक उदाहरण के तौर पर दर्शाए गए है, इसमें बदलाव हो सकता है)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews