Hindi News

8TH PAY COMMISSION : नए साल में मिलेगा कर्मचारियों को तोहफा? नया वेतन आयोग लागू हुआ तो सीधे इतनी बढ़ जाएगी सैलरी!

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
नए साल 2025 में मोदी सरकार 8वें वेतन आयोग को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। चुंकी आमतौर पर सरकारी कर्मचारियों के वेतन में संशोधन करने के लिए केंद्र सरकार हर 10 साल में वेतन आयोग का गठन करती है।
8TH PAY COMMISSION : नए साल में मिलेगा कर्मचारियों को तोहफा? नया वेतन आयोग लागू हुआ तो सीधे इतनी बढ़ जाएगी सैलरी!

8th Pay Commission: यूनिफाइड पेंशन स्कीम और महंगाई भत्ता वृद्धि के बाद 2025 से पहले अब नए वेतन आयोग की चर्चा शुरू हो गई है। चुंकी आमतौर पर सरकारी कर्मचारियों के वेतन में संशोधन करने के लिए केंद्र सरकार हर 10 साल में नए वेतन आयोग का गठन करती है।कयास लगाए जा रहे है कि नए साल 2025 में मोदी सरकार 8वें वेतन आयोग को लेकर विचार सकती है, हालांकि अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और ना ही कोई बयान सामने आया है।

दरअसल, सातवें वेतन आयोग का गठन फरवरी 2014 में किया गया था, लेकिन इसकी सिफारिशें 1 जनवरी 2016 से लागू की गई, जिसका समय 31 दिसंबर 2025 को खत्म होने वाला है, इस आधार पर 8वें वेतन आयोग को जनवरी 2026 को लागू किया जाना है, ऐसे में अभी से हलचल तेज हो चली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार बजट 2025 में 8वें वेतन आयोग को लेकर कोई फैसला ले सकती है। नए वेतन आयोग के लागू होने से बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर 34000 हो सकती है।

क्यों जरूरी है New Pay Commission

गौरतलब है कि वेतन आयोग भारत सरकार द्वारा गठित एक विशेष समिति होती है, इस समिति का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के वेतन, भत्ते और पेंशन की समीक्षा करना और उनमें जरूरी संशोधन की सिफारिश करना होता है।अबतक हर 10 साल में केन्द्र सरकार नए वेतन आयोग का गठन करती आई है, इस हिसाब से अगला वेतन आयोग 2026 में लागू होना है, जिस पर 2025 से विचार करना पड़ेगा, क्योंकि नए वेतन आयोग में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन को अलग-अलग आर्थिक मापदंडों खासतौर पर महंगाई के हिसाब से रिवाइज किया जाता है।

8th Pay Commission लागू होने पर फिटमेंट फैक्टर पर क्या पड़ेगा असर?

  • खास बात ये है कि 8वां वेतन आयोग लागू होने पर  केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन ₹18,000 से बढ़ाकर लगभग ₹34,560 यानि लगभग 92% की बढ़ोतरी हो सकती है, वही पेंशनभोगियों के लिए न्यूनतम पेंशन भी बढ़कर ₹17,280 हो सकती है।
  • इसके साथ ही फिटमेंट फैक्टर भी 2.57 से बढ़कर 3.68 हो जाएगा।इससे कर्मचारियों के वेतन में संभावित वृद्धि ₹20,000 से ₹25,000 तक हो सकती है।वर्तमान में फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना है और बेसिक सैलरी 18000 रुपए है।माना जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढाकर 3.00 या 3.68 फीसदी तक किया जाता है।
  • इससे पहले आखिरी बार केन्द्र सरकार ने 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया था और इसी साल से 7th pay commission को भी लागू किया गया था।इससे करीब 48.62 लाख कर्मचारियों और 67.85 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।

अबतक कई कर्मचारी संगठन भेज चुके है प्रस्ताव

  • गौरतलब है कि बीते महीनों में कई कर्मचारी संघठनों ने 8वें वेतन आयोग को लेकर केन्द्र को पत्र लिखा था। बजट सत्र के दौरान कर्मचारी परिसंघ , संयुक्त सलाहकार मशीनरी की राष्ट्रीय परिषद और इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर एसोसिएशन समेत विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर आठवां वेतन आयोग लागू करने की मांग की थी, लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया। कर्मचारी फोरम ने भी केंद्रीय कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन के सामने भी एक ज्ञापन पेश क‍िया है, जिसमें उनसे आठवें वेतन आयोग के गठन में तेजी लाने की गुजार‍िश की गई है।
  • हाल ही में मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन और जावेद अली खान ने इसको लेकर सवाल किया था। इस पर वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा था कि केंद्र सरकार के सामने 8वें वित्त आयोग के लिए फिलहाल कोई प्रस्ताव विचार के लिए नहीं है, सिर्फ 2 अभ्यादेन सरकार को मिले हैं, ऐसे में गठन को लेकर कोई विचार नहीं है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews