Hindi News

बेली नहीं सामान्य तरीके से की गई एयर इंडिया के प्लेन की हुई सुरक्षित लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, तीन घंटे त्रिचि के आसमान में रहा विमान

Written by:Amit Sengar
Last Updated:
बेली लैंडिंग से पहले विमान का ईंधन खत्म होने की प्रक्रिया की जाती है, इसी वजह से विमान लगातार त्रिचि के आसमान में चक्कर लगा रहा है। बेली लैंडिंग में सभी यात्री सुरक्षित रहेंगे।
बेली नहीं सामान्य तरीके से की गई एयर इंडिया के प्लेन की हुई सुरक्षित लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, तीन घंटे त्रिचि के आसमान में रहा विमान

Air India Plane Belly Landing : तमिलनाडु के तिरुचिरपल्ली में एयर इंडिया के विमान की नॉर्मल लैंडिंग सुरक्षित तरीके से कर ली गई है, इसमें किसी यात्री के घायल होने की खबर सामने नही आई है। विमान में बैठे सभी 140 यात्री सकुशल हैं। हालांकि खबरों की माने तो पहले यह बताया जा रहा था कि विमान की बेली लैंडिंग की गई है जो अब गलत जानकारी बताई जा रही है।

क्या रहा पूरा वाक्या

आपको बता दें यह स्थिति विमान के हाइड्रोलिक खराब होने के चलते उत्पन्न हुई थी। इस बात की जानकारी त्रिचि के कलेक्टर ने एक निजी चैनल के साथ साझा की है।

विमान पूरे तीन घंटे त्रिचि के ऊपर चक्कर लगाता रहा, इसमें कुल 140 यात्रियों के सवार होने की खबर थी। क्योंकि हाइड्रोलिक फेल हो गया है इस वजह से विमान की लैंडिंग पहियों पर ना होते हुए बेली पर करने की तैयारी एयरपोर्ट पर की गई थी। जिसके बाद विमान को किसी तरह से नॉर्मल लैंडिंग कर सुरक्षित और सकुशल उतार लिया गया है।

आपको बता दें बेली लैंडिंग से पहले विमान का ईंधन खत्म होने की प्रक्रिया की जाती है, जिस वजह से विमान लगातार त्रिचि के आसमान में चक्कर लगाता रहा। पर लैंडिंग सामान्य ही रही और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

क्या होता है बेली लैंडिंग में

आपको बात दें इस तरह की लैंडिंग में केवल विमान और रनवे को ही नुकसान पहुंचता है झटके से कुछ यात्रियों को नुकसान पहुंचाने की भी संभावना होती है, हालांकि बेली लैंडिंग पूरी तरह से सुरक्षित तौर पर की जाती है।

एतिहाद के तौर पर एयरपोर्ट पर एंबुलेंस व अन्य इमरजेंसी सेवाओं की तैयारी भी कर ली गई थी।

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews