Hindi News

18 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह करेंगे बंगाल दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

Published:
विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर गृहमंत्री अमित शाह बंगाल दौरा करने वाले हैं। इस दौरान मायापुर इस्कॉन मंदिर के दर्शन करेंगे। अन्य कई कार्यक्रमों का हिस्सा भी बनेंगे। 
18 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह करेंगे बंगाल दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जल्द ही होने वाले है। जिसे लेकर राज्य में सियासी हलचल देखी जा रही है। किसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) एक बार फिर बंगाल दौरे पर आने वाले हैं। 18 फरवरी बुधवार को मायापुर के संतों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद इस्कॉन के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जो 2 घंटे तक चलेगा।

गृह मंत्री के दौरे को मद्देनजर रखते हुए नादिया जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। मंदिर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जाएंगे। जिसमें ड्रिल्स और इंस्पेक्शन भी शामिल हैं। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक अमित शाह का यह दौरा भक्ति से जुड़ा है, वे केवल धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम या बैठक की जानकारी सामने नहीं आई है।

जानें गृह मंत्री के दौरे का कार्यक्रम 

अमित शाह दोपहर 2 बजे कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से मायापुर के लिए रवाना होंगे। फिर सड़क सड़क मार्ग से इस्कॉन के शंखभवन जाएंगे। फिर इस्कॉन के पद्म भवन पहुंचेंगे। यहां वह संतों के साथ खास बैठक कर सकते हैं। इसके बाद में शक्ति सिद्धांत सरस्वती ठाकुर जी के 152वें जयंती समारोह का हिस्सा बनेंगे। कार्यकर्म खत्म होते ही वह दिल्ली लौटेंगे।

बंगाल चुनाव को बीजेपी की तैयारी भी तेज 

भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। सोमवार को विपक्ष के नेता सुवेंधु अधिकारी ने दिल्ली में अमित शाह के आवास जाकर उनसे मुलाकात की थी। करीब आधे घंटे तक दोनों ने बातचीत की और चुनाव से जुड़े कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा की। वहीं भाजपा राज्य में 300 से अधिक रैलियाँ आयोजित करने की प्लानिंग में भी है। कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशाल जनसभा का भी आयोजन करेंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !