Best Chole Bhature of India: लिहाज से यहां एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है जहां सैलानियों का आना जाना लगा रहता है। बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस के अलावा भारत अपने खानपान को लेकर भी दुनियाभर में पहचाना जाता है।

जब आप इंडिया पहुंचेंगे तो यहां पर हर थोड़ी दूरी पर आपको एक अलग स्वाद चखने के लिए मिलेगा। मध्यप्रदेश के नमकीन की बात की जाए या फिर राजस्थान की दाल बाटी या बिहार का लिट्टी चोखा यह कुछ ऐसी डिश है, जो दुनिया भर के लोगों को बहुत ही पसंद आती है।

वही पोहा, जलेबी, कचोरी, समोसा यह ऐसी चीजें हैं जो आपको यहां के हर शहर में खाने के लिए मिल जाएगी। हर जगह इनका स्वाद और खाने का तरीका अलग अलग होता है लेकिन फिर भी लोग इन्हें चटकारे लेकर खाना पसंद करते हैं।

वैसे तो हर शहर में कई तरह के व्यंजन मिलते हैं लेकिन छोले भटूरे एक ऐसे देश है जिसे लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। आज हम आपको भारत के उन 7 शहरों के बारे में बताते हैं जहां के छोले भटूरे सबसे ज्यादा लजीज और फेमस है।

यहां मिलेंगे Best Chole Bhature of India

दिल्ली

दिल्ली भारत की राजधानी है और इसे अगर छोले भटूरे की राजधानी कहा जाए तो कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी। यहां पर आपको एक नहीं बल्कि कई जगहों पर स्वादिष्ट छोले भटूरे का आनंद लेने के लिए मिल जाएगा। राजीव चौक के नामी छोले भटूरे हो या फिर करीम का छोला भटूरा ऐसी कहीं सारी जगह आपको यहां पर मिल जाएगी।

अमृतसर

अमृतसर पंजाब का सबसे प्रसिद्ध शहर है और जब पंजाब की बात निकले और छोले भटूरे कर सके ना हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। यहां मिलने वाले इस स्वादिष्ट व्यंजन को देशभर में पसंद किया जाता है।

अमृतसर के गोल हाट के पास देश के सबसे प्रसिद्ध छोले भटूरे के रेस्टोरेंट्स जिनमें भटूरे दी हवेली और जालंधर वाले छोले भटूरे मौजूद है, जहां अक्सर ही लोगों का आना जाना लगा रहता है।

 

चंडीगढ़

चंडीगढ़ भारत के उत्तरी कोने में मौजूद है और यहां के छोले भटूरे बहुत ही स्वादिष्ट और लोकप्रिय है। जब आप यहां पर पहुंचेंगे तो आपको पंजाब स्वीट हाउस, सिंधी स्वीट हाउस जैसे रेस्टोरेंट पर यह स्वादिष्ट व्यंजन खाने के लिए मिल जाएगा।

मुंबई

माया नगरी मुंबई एक ऐसी जगह है जिसने अपने अंदर देश की सारी चीजों को समेट कर रखा है। वैसे तो यहां के लोगों का फेवरेट स्ट्रीट फूड बड़ा पाव होता है लेकिन छोले भटूरे भी लोगों को बहुत पसंद आते हैं।

यहां के छोले भटूरे का अपना अलग ही स्वाद है क्योंकि इन्हें अलग तरीके से तैयार किया जाता है। यहां पर सबसे ज्यादा कार्ल लाइट वेज डबल रोटी से बने इस व्यंजन को पसंद किया जाता है।

जयपुर

जयपुर राजस्थान का सबसे प्रसिद्ध शहर है और यहां के कुछ व्यंजन देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। आपने यहां मिलने वाली प्रसिद्ध कचौरियों के बारे में जरूर सुना होगा लेकिन यहां के छोले भटूरे भी बहुत प्रसिद्ध है।

जयपुर खूबसूरत शहर है जहां पर घूमने के लिए अक्सर ही पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है अगर आप यहां जाएं तो नामी छोला भटूरा वाले रेस्तरां पर इस व्यंजन का स्वाद लेना ना भूलें।

लखनऊ

नवाबों का शहर लखनऊ देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अलग ही पहचान रखता है। घूमने फिरने के लिहाज से भी यहां एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है।

उत्तर प्रदेश के इस प्रसिद्ध शहर में बहुत ही स्वादिष्ट छोले भटूरे मिलते हैं और लोग इन्हें चटकारे लेकर खाना पसंद करते हैं। यहां के टैगोर का छोला भटूरा वाले रेस्टोरेंट का स्वाद बहुत ही निराला है।

बेंगलुरु

कर्नाटक का का बेंगलुरु बहुत ही प्रसिद्ध है। अब कर्नाटक की बात आई है तो लोगों को लगेगा कि वहां तो चावल से बनी हुई चीजें ज्यादा मिलेगी। लेकिन आपको बता दें कि यहां के छोले भटूरे बहुत स्वादिष्ट होते हैं।

जब आप यहां पर पहुंचेंगे तो कई सारी दुकानों पर आपको इस स्ट्रीट फूड का आनंद लेने के लिए मिल जाएगा। यहां अखिला स्वीट मार्ट नामक एक रेस्टोरेंट है जिसके छोले भटूरे का स्वाद लाजवाब है।

यह हमारे देश के वो अलग-अलग शहर हैं जहां फेमस स्ट्रीट फूड छोला भटूरा अलग अलग स्वाद अंदाज में शौकीनों को परोसा जाता है और लोग इसे बड़े ही चाव से खाते हैं। अगर आप भी इन शहरों का रुख करते हैं तो यहां मिलने वाले इस स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद लेना बिल्कुल भी मिस ना करें।