राहुल गांधी सहित विपक्ष द्वारा 13 करोड़ मतदाताओं ने नाम SIR से काटे जाने के आरोपों पर BJP ने पलटवार किया है, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, राज्यसभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने आज मीडिया के सामने 13 करोड़ के आंकड़े का खुलासा करते हुए हुए उसमें डेड और डुप्लीकेट वोटर्स की संख्या भी बताई, उन्होंने कांग्रेस से खासकर राहुल गांधी से पूछा कि बताएं आप इन्हें मतदान का अधिकार दिलाकर किसे लाभ पहुँचाना चाहते हैं?
राहुल गांधी सहित समूचा विपक्ष भारतीय जनता पार्टी पर वोट चोरी से सरकार बनाने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर उनका साथ देने का आरोप लगा रहा है, विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार के विरोध में मोर्चा खोल दिया है और उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है, आज इसी मांग को लेकर इंडिया गठबंधन की पार्टियों के सांसदों ने संसद से सड़क तक विरोध मार्च निकाला।
कांग्रेस आरोप लगा रही है कि SIR के नाम पर चुनाव आयोग पीएम मोदी और अमित शाह के इशारे पर कांग्रेस सहित विपक्ष की पार्टियों के वोट काट रहा है, मुख्य चुनाव आयुक्त वोट चोरी में शामिल है, अब तक चुनाव आयोग 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के मताधिकारी को छीन चुका है, इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर को आधार बनाकर कांग्रेस के हमला और तेज हो गे अजब उसमें खुलासा किया गया कि सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कई फैसले बिना दो चुनाव आयुक्तों की सहमति के लिए, इसके बाद कांग्रेस और मुखर हो गई है और लगातार हमले कर रही है।
इस बीच कांग्रेस द्वारा 13 करोड़ वोटर्स के वोट जाने के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है और देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया के सामने 13 करोड़ के आंकड़े का विश्लेषण करते हुए कांग्रेस से सवाल पूछे, सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया के सामने कांग्रेस के कुछ बड़े नताओं के बयान सुनाये जिसमें राहुल गांधी, अभिषेक मनु सिंघवी, केसी वेणुगोपाल आदि के बयान शामिल थे जिन्होंने वोटर डुप्लिकेशन पर सवाल उठाये थे।
कांग्रेस नेताओं के पुराने बयानों से भाजपा ने किया पलटवार
भाजपा प्रवक्ता ने कहा मेरा कांग्रेस से सीधा सवाल है कि ये सारे वक्तव्य आपके नेताओं के हैं या नहीं? विभिन्न अवसरों पर, पिछले कुछ वर्षों में, स्वयं राहुल गांधी और कमलनाथ, सचिन पायलट, अशोक गहलोत, अभिषेक सिंघवी जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा अनेक जगहों पर कहा गया है कि वोटर डुप्लीकेशन है। हम उनसे पूछना चाहते हैं कि आप 2016, 2018, 2020 और 2021 में सही थे या आज सही हैं? हकीकत तो यह है कि कांग्रेस कल भी झूठ बोल रही थी, आज भी झूठ बोल रही है।
डेड, डुप्लीकेट वोटर्स के द्वारा लोकतंत्र को खाने का प्रयास कर रही कांग्रेस
भाजपा सांसद ने कहा हमारी सरकार आने के बाद जब राशन कार्ड्स की जांच हुई, तो 5.8 करोड़ राशन कार्ड ऐसे लोग पाए गए, जो अस्तित्व में ही नहीं थे। जब 2019 के बाद MNREGA के कार्ड्स की जांच हुई, तो 4.45 करोड़ कार्ड ऐसे लोग पाए गए, जो अस्तित्व में ही नहीं थे, और ये मजदूरी पा रहे थे। जिन लोगों ने 5.8 करोड़ का राशन खाया, जिन लोगों ने 4.45 करोड़ की मनरेगा मजदूरी खाई, वही लोग डेड और डुप्लीकेट वोटर्स के द्वारा लोकतंत्र को खाने का प्रयास कर रहे हैं।
डॉ सुधांशु ने पूछा कांग्रेस डेड, डुप्लीकेट को योग्य वोटर कैसे मान रही
डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कांग्रेस 13 करोड़ का फिगर बता रही है तो मैं बता दूँ 13 करोड़ में से 2.8 करोड़ की मौत हो चुकी है यानि वे डेड वोटर हैं, 6.3 करोड़ दूसरी जगह चले गए हैं, यानि वे शिफ्टेड हैं, 1 करोड़ डुप्लिकेट हैं यानि उनके दो जगह वोट हैं और 3 करोड़ मौजूद नहीं हैं यानि उनका पता नहीं चल रहा इनमें से भी, अगर किसी के पास आधार कार्ड है, तो वे आकर वह डॉक्यूमेंट दिखा सकते हैं। तो कांग्रेस और राहुल गांधी बताएं जब आप 13 करोड़ वोटरों की बात करते हैं, तो आप मरे हुए और डुप्लीकेट वोटरों को योग्य वोटर कैसे मान रहे हैं?
हमारी सरकार आने के बाद जब राशन कार्ड्स की जांच हुई, तो 5.8 करोड़ राशन कार्ड ऐसे लोग पाए गए, जो अस्तित्व में ही नहीं थे।
जब 2019 के बाद MNREGA के कार्ड्स की जांच हुई, तो 4.45 करोड़ कार्ड ऐसे लोग पाए गए, जो अस्तित्व में ही नहीं थे, और ये मजदूरी पा रहे थे।
जिन लोगों ने 5.8 करोड़… pic.twitter.com/ChTawKJMam
— BJP (@BJP4India) October 6, 2026
Of the 13 crore voters:
• 2.8 crore are deceased
• 6.3 crore have relocated
• 1 crore are duplicates
• 3 crore are absentEven among these, if anyone has an Aadhaar card, they can come and produce the document.
I want to ask Congress and Rahul Gandhi: when you refer to 13… pic.twitter.com/epKIMDZtNG
— BJP (@BJP4India) October 6, 2026






