MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

अमृतसर के कई स्कूलों में बम की धमकी, तुरंत ही बच्चों को भेजा घर, जांच में जुटी पुलिस

शुक्रवार को अमृतसर के कई प्राइवेट स्कूलों में बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल ही पुलिस को सूचना दी।
Bomb threat at school

स्कूलों में बम की धमकी मिलने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। शुक्रवार को अमृतसर के कई प्राइवेट स्कूलों में बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल ही पुलिस को सूचना दी। ये धमकी भरे मैसेज प्रिंसिपल और मैनेजमेंट टीम को मिले है। सबसे हैरानी की बात ये है कि सभी मेल में एक जैसे शब्दों और पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है।

बता दें कि बम की खबर मिलते ही स्कूलों को खाली करा दिया गया है। इसके बाद बम डिस्पोजल स्क्वाड, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम पूरे परिसर की जांच की। हालांकि अब तक किसी भी स्कूल से विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस का कहना है कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और हर एंगल से जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। पुलिस जल्द ही इस पूरे प्रकरण पर विस्तृत रिपोर्ट जारी करेगी और पुलिस ने सभी को स्थिति पर नियंत्रण होने का भरोसा दिलाया है।

ईमेल के सोर्स का पता लगाने में जुटी पुलिस

इस मामले में अब अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ है। प्रत्येक स्कूल में एक गजटेड अधिकारी तैनात किया गया है और एंटी-सबोटाज जांच चल रही है। साइबर पुलिस थाने की पुलिस ईमेल के सोर्स का पता लगा रही है। इससे पहले भी ऐसे मामलों में कुछ विद्यार्थी शरारत करते हुए पकड़े गए थे। घबराने की कोई जरूरत नहीं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
अमृतसर के कई स्कूलों में बम की धमकी, तुरंत ही बच्चों को भेजा घर, जांच में जुटी पुलिस - MP Breaking News