Hindi News

पेंशनरों को CM ने दी बड़ी राहत, 110 करोड़ मंजूर, ग्रेच्युटी-बकाया का होगा भुगतान, जल्द खाते में आएगी राशि

Written by:Pooja Khodani
Published:
पेंशनरों को CM ने दी बड़ी राहत, 110 करोड़ मंजूर, ग्रेच्युटी-बकाया का होगा भुगतान, जल्द खाते में आएगी राशि

शिमला,डेस्क रिपोर्ट। हिमाचल पथ परिवहन निगम ( HRTC Employees and Pensioners) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार 1100 से ज्यादा पेंशनरों के ग्रेच्युटी की अदायगी के लिए 110 करोड़ जारी कर दिए है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की है।

यह भी पढ़े.. CG Weather: मौसम में बदलाव, बस्तर संभाग समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

दरअसल, मार्च में हुई पेंशनर कल्याण मंच की बैठक में निगम के पदाधिकारियों ने इस लंबित राशि के बारें में जानकारी दी थी,जिसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पिछले कुछ वर्षों से लंबित डेथ कम रिटायरमेंट ग्रेच्युटी (DCRG) और लीव इनकैशमेंट बिलों की अदायगी के लिए राज्य सरकार ने परिवहन निगम को 110 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इससे निगम के 1143 पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।

यह भी पढ़े..सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, जानें सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने के मामले मे हाई कोर्ट क्या कहा?

इसके साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि निगम ने अप्रैल के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन जारी की है, जो पूर्व में 6 से 7 महीने के विलंब से जारी होती थी। सरकार ने वर्ष 2021-22 में परिवहन निगम को वेतन और पेंशन की अदायगी के लिए 674 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी है। यह राशि पूर्व में दी गई राशि से लगभग दोगुनी है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews