नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel) की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार (Modi Government) पर हमलावर है। कांग्रेस (Congress) कीमतों में बढ़ोत्तरी के लिए सरकार की टैक्स वृद्धि को जिम्मेदार बता रही है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर कहा कि टैक्स वसूली महामारी की लहरें लगातार आती जा रही हैं वहीँ रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि भयंकर “जन लूट”।
पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये को पार कर चुकी है वही डीजल भी लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस कीमतों में वृद्धि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को दोषी बता रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। पेट्रोल पम्प पर बिल देते समय आपको मोदी सरकार द्वारा किया गया महंगाई में विकास दिखेगा। राहुल ने आगे लिखा टैक्स वसूली महामारी की लहरें लगातार आती जा रही हैं।
ये भी पढ़ें
उधर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया भयंकर जन लूट – पिछले 13 महीनों में पेट्रोल 25.72 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ और डीजल 23.93 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ। कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुकी है। सुरजेवाला ने इस वृद्धि के लिए मोदी सरकार द्वारा बढ़ाये गए टैक्स को जिम्मेदार बताया है।
ये भी पढ़ें – Covid 19 : किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा कोरोना, लड़कियां ज्यादा तनाव में
ये भी पढ़ें – MP Weather Alert: वातावरण में नमी बरकरार, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार
राहुल गांधी ने इसके अलावा ब्लू टिक को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गाँधी ने ट्वीट किया – ब्लू टिक के लिए मोदी सरकार लड़ रही है, कोविद टीका चाहिए तो आत्मनिर्भर बनो। राहुल गाँधी ने ट्वीट किया नो वेकेंसी , नो वैक्सीनेशन , ओनली ब्लू टिक।
