जबलपुर। संदीप कुमार. कोरोना वायरस को लेकर जबलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। जिले के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में अगले आदेश तक के लिए जहां छुट्टी कर दी गई है वहीं अस्पतालों में भी वायरस से निपटने के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। इधर जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल के कैदी आम जनता के लिए मास्क बनने की तैयारी कर रहे हैं।स्वास्थ्य विभाग ने जेल के अधिकारियों से मदद की मांग की है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में सजा काट रहे बंदी सूती कपड़ों से 3 लेयर वाले मास्क बनाएंगे। यह मास्क कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी के रोकथाम में काम आएगा। कोरोना वायरस को लेकर विश्वव्यापी चिंता की वजह से अचानक ही स्थानीय बाजारों में मास्क की मांग बढ़ गई है और इन मास्क की पूर्ति करने के लिए केंद्रीय जेल में सजा काट रहे बंदियों की स्वास्थ्य विभाग मदद लेगा।कोरोना वायरस को लेकर अचानक मास्क के दामों में आए अंतर को देखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह पर केंद्रीय जेल की कैदियों से इसे बनवाने की पहल कलेक्टर भरत यादव ने की है। हाल ही में कलेक्टर भरत यादव ने केंद्रीय जेल से बनकर आए मास्क के सैंपल भी देखे थे।जिसके बाद उन्होंने केंद्रीय जेल के बंदियों के साथ-साथ आजीविका परियोजना के तहत गठित महिला स्व सहायता समूह, खादी ग्राम उद्योग बोर्ड एवं स्थाई रेडीमेड गवर्नमेंट निर्माताओं से भी मास्क बनवाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं। केंद्रीय जेल में बने मास्क की कीमत काफी कम होगी और यह आसानी से शासकीय एवं निजी अस्पतालों में उपलब्ध भी रहेंगे।
जबलपुर: अब केंद्रीय जेल के कैदी बनाएंगे कोरोना वायरस से निपटने के लिए मास्क
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






