Hindi News

भारत का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन, 23 एस्केलेटर, हाई टेक सिक्योरिटी और इंटरचेंज का हब

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
आज के आर्टिकल में हम आपको भारत का सबसे बिजी मेट्रो स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टेक्नोलॉजी के मामले में कई शहरों को पछाड़ चुका है। साथ ही लोगों का फेवरेट साधन बन चुका है।
भारत का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन, 23 एस्केलेटर, हाई टेक सिक्योरिटी और इंटरचेंज का हब

भारत में टेक्नोलॉजी का बहुत ही तेजी से विकास हो रहा है, जिनमें से एक मेट्रो सिस्टम भी शामिल है। बड़े-बड़े शहरों में आजकल यह लोगों की लाइफलाइन बन चुकी है, जो बहुत ही कम समय में लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य करती है। यह एक ऐसी व्यवस्था बन चुकी है, जिसमें सुबह से ही लोग अपनी यात्रा शुरू कर देते हैं और रात तक यह जारी ही रहता है। इसकी मांग देश के हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लगातार इसके विस्तार में लगी हुई है।

आज के आर्टिकल में हम आपको भारत का सबसे बिजी मेट्रो स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टेक्नोलॉजी के मामले में कई शहरों को पछाड़ चुका है। साथ ही लोगों का फेवरेट साधन बन चुका है।

भारत का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन

भारत के महानगरों सहित बहुत सारे शहर ऐसे हैं, जहां मेट्रो सेवा का विस्तार हुआ है। जिनमें दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलोर, इंदौर, भोपाल सहित हरियाणा के कई जिले शामिल है। इस नेटवर्क इतनी तेजी से विकास हुआ है कि रोजाना लाखों लोग इसमें यात्रा करते हैं। आज हम आपको भारत का सबसे बिजी मेट्रो स्टेशन के बारे में बताएंगे। भारत में दिल्ली मेट्रो का एक ऐसा स्टेशन है, जो भारत का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन माना जाता है, जहां सबसे अधिक भीड़ देखने को मिलती है। यह स्टेशन कई इलाकों और प्रमुख ट्रांसपोर्ट हब से जुड़े होने के कारण सबसे भीड़भाड़ वाला इलाका माना जाता है। साथ ही DMRC द्वारा यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान भी रखा जाता है।

हौज खास

दिल्ली में अंडरग्राउंड और एलिवेटेड दोनों तरह के मेट्रो स्टेशन बने हुए हैं लेकिन आज हम आपको सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन के बारे में बताएंगे जिसका नाम हौज खास है। मैजेंटा लाइन पर बना हौज खास स्टेशन दिल्ली मेट्रो स्टेशन का सबसे गहरा स्टेशन है। हौज खास स्टेशन येलो और मैजेंटा लाइन का इंटरचेंजिंग स्टेशन भी है, जो की 29 मीटर गहराई में बना हुआ है।

खासियत

स्टेशन की खासियत की बात करें तो यहां कुल 23 एस्केलेटर और जो लिफ्ट्स बनी हुई है, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा भीड़ मैनेज करने के लिए स्टेशन पर कई सारे एक्जिस्ट और एंट्री गेट बनाए गए हैं। इसके अलावा, सिक्योरिटी चेक पॉइंट्स भी बनाए गए हैं। यह स्टेशन उत्तर दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली को भी जोड़ता है। यह भारत का इकलौता मेट्रो स्टेशन है, जो तीन लाइनों को एक साथ जोड़ता है। स्टेशन पर आपको हमेशा साफ सफाई नजर आएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews